Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हल्द्वानी : 3 लाख के नकली नोटों के साथ गिरोह को पुलिस ने दबोचा

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 500 रुपये के कुल 3.07 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोट लाकर उत्तराखंड में खपाने की फिराक में था। मामला तब सामने आया जब गत 9 अक्टूबर को लालकुआं पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिवम वर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। शिवम वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने 13 अक्टूबर को पुरानी नगीना कॉलोनी के एक खंडहर में छापेमारी कर आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, सय्यद मौज्जम अली और अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2.67 लाख रुपये बताई जा रही है।
अगले दिन, 14 अक्टूबर को, पुलिस ने विनोद कुमार नाम के एक अन्य आरोपी को खैरानी जंगल से गिरफ्तार किया। उसके पास से 5,500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। जांच में यह भी पता चला कि शिवम वर्मा ने अपनी गिरफ्तारी से पहले विनोद कुमार को नकली नोटों का कुछ हिस्सा दे दिया था। विनोद कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विजय टम्टा और संतोष कुमार को भी गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 25,500 रुपये के नकली नोट और कुछ जली हुई नकली नोटों की राख बरामद की। पुलिस की अब तक की जांच से पता चला है कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोट लाकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में फैला हुआ था। गिरोह के सदस्य नकली नोटों को असली नोटों के रूप में चलाने का काम करते थे। पुलिस इस मामले में आरोपी शिवम वर्मा के खोले गए एक अज्ञात करंट अकाउंट की भी जांच कर रही है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन की संभावना जताई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल ने 2,500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

Leave A Comment