Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



दून को हरा भरा साफ सुथरा रखने में जन सहयोग जरूरी, जानिए खबर

देहरादून | दून को हरा भरा साफ सुथरा बनाने रखने में जन सहयोग जरूरी है।सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों के सकारात्मक सुझावों को शामिल करके अपेक्षित परिणाम धरातल पर दिखाई दे सकेंगे। दून के पर्यावरण को बचाने की हर कोशिश स्वागत योग्य होगी। कुछ ऐसे ही विचार जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुए पारस्परिक संवाद मैं सामने आए।जिसमें दून की 21 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।पारस्परिक संवाद की पहल संयुक्त नागरिक संगठन के आग्रह पर कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। यहां पर्यावरण संरक्षण में जुटे मैड के युवाओं ने बुके भेंट कर जिलाधिकारी का अभिनन्दन किया। समाजसेवियों ने जिलाधिकारी द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा प्रगट की की सभी विभागों के साथ समन्वय बनाने में नागरिकों का भी सहयोग शामिल किया जाएगा। संवाद में वेस्ट मैनेजमेंट की समस्याओं,सड़कों पर जाम,अतिक्रमण, पार्किंग की दिक्कतो,फ्लाईओवर के नीचे असामाजिक सामाजिक तत्वों का जमावड़ा,नशाखोरी पर लगाम,ध्वनि वायु जल प्रदूषण से नागरिकों की परेशानियां, रिस्पना बिंदाल की सफाई,किन्नर समाज द्वारा आम नागरिकों के उत्पीड़न को रोकने आदि जनसमस्याओं से जिलाधिकारी को रूबरू कराया गया।शहर की सड़कों पर वाहनों के दवाब का एकमात्र समाधान नोएडा दिल्ली की भांति शहर में चारों ओर सड़कों के ऊपर एलिवेटेड रोड का निर्माण सुझाया गया।संवाद के अंत में नागरिकों ने जिलाधिकारी को जनहित में उठाए गए कदमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी हमेशा स्वागत योग्य रहेगा। संवाद में लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा,ब्रिगेडियर केजी बहल,गिरीश चंद्र भट्ट,चंदन सिंह नेगी, मैती आंदोलन के पद्यश्री कल्याण सिंह रावत,प्रकाश नागिया,अवधेश शर्मा,शक्ति प्रसाद डिमरी,जगदीश चंद्र आर्य, चौधरी ओमवीर सिंह, पीसी खंतवाल,सुशील सैनी, चंदन सिंह नेगी, प्रिंस कपूर, आरती बिष्ट,आर्यन कोहली,आशीष वर्मा, देवेंद्र पाल मोंटी, नवीन सडाना,सुनील बग्गा, ठाकुर शेर सिंह,कर्नल विक्रम सिंह थापा, जगमोहन मेहंदीरत्ता सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, संदीप सिंह नेगी आदि भी संवाद मैं शामिल थे।संचालन सुशील त्यागी ने किया।

Leave A Comment