Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



सीएम धामी की अधिकारियों को नसीहत : कार्यो को उलझाने में नही बल्कि सुलझाने में ध्यान दे

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्चाधिकारियों को पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों से मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यो को उलझाने का नही बल्कि उन्हें सुलझाना होना चाहिए। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सचिव ओम प्रकाश के नेतृत्व में आईएएस एशोसियेशन के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा देश की सबसे बड़ी सेवा है। शासन व्यवस्था का अनुभव आपको है। शासन में बैठे अधिकारियों…

Read More

भारतीय ओलम्पिक दल को दी शुभकामनाएं

देहरादून । अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देहरादून में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए ओलम्पिक खेल टोकियो 2020 में भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनायें देने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित कार्यक्रम में वाई सुब्बाराव, पूर्व कप्तान भारतीय वाॅलीबाॅल टीम, ओ.एन.जी.सी, विक्रम सिंह बिष्ट अन्तराष्ट्रीय फुटबाॅल खिलाड़ी, ओएनजीसी, देवेन्द्र बिष्ट, चयनकर्ता भारतीय स्कूल फुटबाॅल टीम एवं गैम्स काॅर्डिनेटर (फुटबाॅल) ओएनजीसी के द्वारा ‘‘ओलम्पिक प्वांईट’’ पर सेल्फी लेकर भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनाएं दी गयीं। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई, उप क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक…

Read More

उत्तराखंड : आज प्रदेश में 22 हज़ार से अधिक कोरोना जांच में मिले 69 मरीज, जानिए खबर

  अब तक 325942 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7335 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 5 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 340793 आज कुल 69 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 02 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट

Read More

उत्तराखंड : सुखवीर सिंह संधू होंगे मुख्य सचिव, पहुँचे दून

देहरादून | उत्तराखंड के वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की जगह अब सुखवीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। संधू 1988 बैच के आईएएस हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं आज ही केन्द्र से वापस बुलाये गये आईएएस डा.एस एस संन्धू को मुख्य सचिव बनाये जाने का आदेश कराकर युवा मुख्यमंत्री ने जनता व शासन एवं प्रशासन को अच्छा संकेत दे दिया है।  सूत्रों से सम्भावना यह भी जताई जा रही है पुलिस हाई कमान के पद पर भी कुछ परिवर्तन हो सकता है।

Read More

उत्तराखंड : राज्य में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजापुर अतिथि गृह में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि राज्य में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाय। भर्ती प्रक्रिया के में तेजी लाने के साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाय। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम आयु में एक साल छूट प्रदान करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को रोजगार एवं स्वोरजगार से जोड़ना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। अधिक…

Read More

उत्तराखंड : पारंपरिक वाद्ययंत्रों में छिपी प्रतिभाओं को नई पहचान देगी उद्योग विभाग

देहरादून । प्रदेश में पारंपरिक वाद्ययंत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए पूरे उत्तराखंड में एक बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दून के वरिष्ठ फिजीशियन डा. केपी जोशी की पहल पर यह प्रतियोगिता होगी। उद्योग विभाग द्वारा भी इस प्रतियोगिता में सहयोग किया जा रहा है। डा. केपी जोशी और उद्यान निदेशक सुधीर नौटियाल ने पत्रकारों से इस संबंध में वार्ता की। कहा कि 13 जिलों से छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए प्रतियोगिता होगी। जिसमें अव्वल आने वालों को पुरस्कार देने के साथ ही रोजगार भी दिलाया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले से ऐसी…

Read More

ध्यान दे : थराली बाजार और सिमलसैण गांव के अस्तित्व को खतरा

थराली। चमोली के थराली में 18 जून को हुई भारी बारिश के बाद अब पिंडर नदी के किनारे बसा थराली बाजार और सिमलसैण गांव के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। बाजार के व्यापारी डर के कारण अपनी दुकानें खाली करने लगे हैं। तो दूसरी तरफ सिमलसैण गांव के लोग भी अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। 18 जून को हुई भारी बारिश ने पिंडर नदी के जलस्तर को बैनोली के बस्ती तोक सिमलसैण गांव और थराली बाजार की सुरक्षा दीवारों तक पहुंचा दिया था। इससे सुरक्षा दीवार को काफी क्षति पहुंची थी। साथ ही आबादी…

Read More

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाई फांसी

हल्द्वानी । लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते युवक ने पंखे से लटकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 3 के रहने वाले सचिन का अपने पत्नी से बीती देर रात विवाद हो गया। जिसके बाद सचिन ने नाराज होकर दूसरे कमरे में जाकर पंखे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक की तीन बेटियां हैं।…

Read More

उत्तराखंड : 13 जुलाई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, इन शर्तों के साथ खुलेंगे शॉपिंग मॉल

अब शॉपिंग मॉल भी 50% लोगों की उपस्थिति के नियम पर खोलने के आदेश देहरादून | आज एक बार फिर राज्य सरकार ने उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है | कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा उत्तराखंड शासन ने बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी है | उत्तराखंड शासन ने इस बार कुछ रियायतें भी दी हैं | अब शॉपिंग मॉल भी 50% लोगों की उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे | हालांकि, इससे पहले जिम और कोचिंग सेंटर को भी 50 फीसदी लोगों की उपस्थिति के साथ खोलने के आदेश हो चुके हैं | बाकी सभी नियम पुराने…

Read More

दुःखद : बेकाबू वाहन ने सड़क के किनारे बैठे दो लोगों को रौंदा

रुद्रप्रयाग । ऊखीमठ क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए चोपता आया हुआ था और वापसी के समय उसने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को रौंद दिया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन दिनों चारधाम यात्रा के बंद होने से सैलानी पर्यटक स्थलों की ओर रुख…

Read More