उत्तराखंड : सुमना हादसे में 391 मजदूर सेना व आईटीबीपी कैंपो में सुरक्षित : सीएम तीरथ
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इलाके का किया हवाई सर्वेक्षण देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज जोशीमठ के सुमना में ग्लेशियर टूटने वाले क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण व सेना के अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने चमोली में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सुमना में जहां पर ग्लेशियर टूटा वहां पर बीआरओ के लगभग 400 लेबर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि इनमें से कुल 391 लोग सेना व आईटीबीपी के कैम्पों तक पहुँच गए हैं और पूरी तरह से सुरक्षित…
उत्तराखंड : ग्लेशियर टूटने से आठ की मौत , फंसे 384 लोगों को बचाया गया, जानिए खबर
चमोली | भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास कल खबर मिली कि ग्लेशियर टूट गया था अब खबर आ रही है कि आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 384 लोगों को अबतक बचाया गया है। मलारी से आगे ग्लेशियर टूटने की सूचना को लेकर सरकार हरकत में है। मामले पर खुद सीएम तीरथ पूरी नजर रख रहे हैं। घटना स्थल का सीएम ने दौरा भी किया |
गायक जुबिन नौटियाल का गाना ”वफा ना रास आए” मचा रहा धूम, जानिए खबर
देहरादून | बॉलीबुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘वफा ना रास आए’ रिलीज हो गया। गाने में हिमांश कोहली के साथ आरुषि निशंक हैं | यह गीत वर्तमान में यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है | सोशल मीडिया पर भी इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है |एक घण्टे में ही गाने को देखने वालों की संख्या चरम पर पहुँच गयी |विदित हो कि आरुषि निशंक केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी है |
उत्तराखंड : 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उत्तराखंड में एक मई से 18 से 45 आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सभी को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों से भी बात की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता कोरोना वायरस से सभी को निजात दिलाना है। इससे प्रदेश के करीब 50 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इसमें 400 करोड़ का खर्च आएगा, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने ये भी बताया…
उत्तराखंड : सीमांत क्षेत्र मलारी सुमना में ग्लेशियर टूटने की खबर
देहरादून। चमोली के भारत चीन सीमा के सीमांत क्षेत्र मलारी सुमना में ग्लेशियर टूटने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर में सुमना इलाके में ग्लेसियर टूटा है इस सीमा क्षेत्र में सीमा सड़क इसके आसपास आइटीबीपी की पोस्ट तैनात रहती है। मोबाइल व टेलीफोन नेटवर्क कटने के कारण सीमांत क्षेत्र में संपर्क नहीं हो पा रहा है। ग्लेशियर टूटने के कारण किस प्रकार का क्षेत्र में नुकसान हुआ होगा इसका अभी तक पता नहीं लग पा रहा है। संपर्क करने पर पता चला है कि बीआरओ के कमांडर व अन्य अधिकारी सीमावर्ती इलाके के लिए…
उत्तराखंड : सीएम तीरथ ने किया छावनी परिषद अस्पताल का निरीक्षण
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कैंट स्थित छावनी परिषद जनरल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने छावनी परिषद की सी.ई.ओ. तनु जैन को अस्पताल में कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष श्रीवास्तव को भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा, मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। छावनी परिषद की सी.ई.ओ सुश्री…
उत्तराखंड 23 अप्रैल 2021: आज प्रदेश में 4 हज़ार से अधिक कोरोना मरीज मिले, आज मौत भी हुई 49, जानिए खबर
अब तक 107450 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 2021 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 23 अप्रैल 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 142349, आज कुल 4339 नए मामले मिले, वही 107450 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 2021 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से 49 की हुई मौत | आज अधिक संख्या में देहरादून में 1605, हरिद्वार में 1115, नैनीताल में 317, उधमसिंहनगर में 332, टिहरी में 78, पौड़ी में 243, अल्मोड़ा में 131, चम्पावत में 187, चमोली में…
ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों की हर संभव होगी मदद : सीएम तीरथ
देहरादून | सीएम तीरथ सिंह रावत जी से बीजापुर सेफ हाउस में आज उत्तरकाशी से आए काश्तकारों व जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गत दिनों हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र में सेब की फसल और नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ हैl इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में सड़क मार्ग से वंचित गांव की समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री जी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध…
एक अनोखी शादी : बिना दूल्हा-दुल्हन के पूरे विधि विधान के साथ विवाह हुआ संपन्न
पौड़ी । सतपुली क्षेत्र के जखनोली में एक अजब-गजब विवाह समारोह देखने को मिला है। इस विवाह में दूल्हा और दुल्हन ही नहीं पहुंच पाए। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों ने दूल्हा-दुल्हन के बिना ही नारियल (श्रीफल) को प्रतीक मानकर पूरे विधि-विधान के साथ विवाह को संपन्न कराया। इस अनोखे विवाह समारोह को देखकर लोग काफी अचंभित नजर आए। दरअसल, सतपुली क्षेत्र के जखनोली गांव में 18-19 अप्रैल को एक विवाह होना था। ग्रामीण अंकित के अनुसार दूल्हा गौतम दिल्ली में नौकरी करता है। जब विवाह से पहले उसने कोरोना जांच करवाई तो वो पॉजिटिव निकला। जिसके बाद दूल्हा दिल्ली…
निजी अस्पतालों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराएंगे जरूरी संसाधन : सीएम तीरथ
देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लङाई में जीतने के लिये सभी के समन्वित प्रयासों की जरूरत है। सरकारी और निजी सभी के उपलब्ध संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सीएम कैम्प कार्यालय में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि मैनपावर मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस प्रकार प्रबंधन किया जाए कि कोविड संक्रमितों के ईलाज के दौरान चिकित्सा कर्मियों के खुद संक्रमित होने पर भी व्यवस्था में व्यवधान न आए। ओपीडी के लिए लोगों को ई-संजीवनी पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।…






























