उत्तराखंड 12 अप्रैल 2021: एक बार फिर प्रदेश में आज तेरह सौ से अधिक मिले कोरोना मरीज, जानिए खबर
अब तक 98492 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1767 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 अप्रैल 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 110146, आज कुल 1334 नए मामले मिले, वही 98492 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1767 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से सात की हुई मौत | आज अधिक संख्या में देहरादून में 554, हरिद्वार में 408, नैनीताल में 114, उधमसिंहनगर में 89, टिहरी में 56, पौड़ी में 70, कोरोना के नए मामले मिले है | आज…
नाबार्ड ने उत्तराखंड राज्य के लिए इस वर्ष में 2554.53 करोड़ की वित्तीय सहायता की प्रदान
देहरादून | नाबार्ड ने उत्तराखंड राज्य के लिए वर्ष 2020-21 में 2554.53 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की वर्ष 2020-21 के दौरान, नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उत्तराखंड राज्य को 2554.53 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई जिसमें 2545.50 करोड़ रुपए का ऋण तथा 9.03 करोड़ रुपए का अनुदान शामिल है जो पिछले वर्ष की सहायता 2240.30 करोड़ रुपए से 14.03% अधिक है। सहायता का मुख्य हिस्सा 1352.86 करोड़ रुपए विभिन्न बैंकों को पुनर्वित्त के लिए दिया गया जिसमें 926.25 करोड़ रुपए अल्प कालीन पुनर्वित्त, 426.61 करोड़ रुपए दीर्घकालीन पुनर्वित्त एवं 655 करोड़ रुपए उत्तराखंड राज्य सहकारी…
कोरोना कहर : विवाह समारोह में केवल 200 लोगो की अनुमति, जानिए खबर
देहरादून | विवाह समारोह में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने को लेकर उत्तराखंड सरकार ने आज अनुमति प्रदान की है मुख्य सचिव ओम प्रकाश के एक आदेश में साफ लिखा गया है कि कि वर्तमान में राज्य भर में बढ़ते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत कोविड-19 कंटेनमेंट जोन के बाहर आयोजित होने वाले विवाह समारोह में अधिकतम 200 लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जैसे कि मास्क पहनना तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जा सकती है इस दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित के भी आदेश दिए…
हरिद्वार महाकुंभ: शाही स्नान में लाखों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी
हरिद्वार । हरिद्वार कुंभ के शाही स्नान सोमवती अमावस्या पर लाखों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न अखाड़ों और नागा संन्यासियों की अवधूती शान से सोमवार को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर सनातनी आस्था का वैभव मुखर हो उठा। उमंग-उत्साह के बीच बैरागी अखाड़ों के वैराग्य का रंग और नागा संन्यासियों का आकर्षण अलग अलौकिक आध्यात्म की अनुभूति करा रहा था। अखाड़ों के स्नान के लिए हर की पैड़ी के आरक्षित होने के कारण रात्रि प्रथम प्रहर से ही ब्रह्मकुंड पर श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी, ब्रह्ममुहूर्त में तो यह सैलाब में तब्दील हो गयी। पहला…
कौशल विकास कार्यक्रम को आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल से जोड़ने की जरूरत : सीएम तीरथ
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री, भारत सरकार डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, भारत सरकार श्री आर. के. सिंह, उत्तराखण्ड के कौशल विकास मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत एवं विधायक/भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की वर्चुअल उपस्थिति में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में स्किल इंडिया पैवेलियन का डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ एवं केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने स्किल इंडिया के मेले में प्रतिभाग…
महाकुम्भ हरिद्वार : शाही स्नान का दूरदर्शन नेशनल और डीडी उत्तराखंड चैनल पर हो रहा सीधा प्रसारण
हरिद्वार । हरिद्वार कुंभ के आज महाकुम्भ के पहले शाही स्नान हो रहे है शाही स्नानों का दूरदर्शन नेशनल और डीडी उत्तराखंड चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा हैआज के अलावा 14 और 27 अप्रैल के शाही स्नानों का प्रतिदिन सात घंटे हरिद्वार से सजीव प्रसारण होगा। इसके लिए दूरदर्शन और सूचना और लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड के बीच करार हुआ है। दूरदर्शन पर कुंभ शाही स्नान का आंखों देखा हाल प्रस्तुत करने के लिए डॉ. देवी प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. शैलेश तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र उनियाल, आनंद श्रीवास्तव, लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, शशि शर्मा और ब्रह्मचारी वागीश उपलब्ध होंगे।…
उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
देहरादून । विकासनगर के लखनवाला चैक पर बाईक और बस की भिड़त में हो गयी। इस हादसे में दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को सूचना मिली थी। लखनवाला चैक पर एक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे मौके…
देहरादून : फर्जी शादी रच , महिला ने की युवक से ठगी
देहरादून । थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने एक युवक के साथ फर्जी शादी रचाकर उसकी जमीन बेच डाली। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को साथ शादी का झांसा देकर पहले फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनाया। जिसके बाद महिला ने रजिस्ट्रार के यहां अपने नाम पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर युवक की ही जमीन बेच दी। युवक द्वारा न्यायालय में शिकायत करने के बाद न्यायालय के आदेश पर महिला सहित उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। धर्मसिंह निवासी निरंजनपुर गढ़वाल…
जन समस्या निवारण सेवा समिति द्वारा जागरूकता सभा का आयोजन
हल्द्वानी। जन समस्या निवारण सेवा समिति गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा जन जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 में किया गया। सभा में वक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे। समिति अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने कहा कि गफूर बस्ती के लोगो का रेलवे विभाग द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा की समिति गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होने आगे कहा कि समिति द्वारा जनजागरूकता सभा आगे भी आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर जन समस्या निवारण सेवा समिति…
पहचान : धनंजय मिस्टर और महिमा बनी मिस देहरादून
देहरादून । हिमालयन बज द्वारा आईएसबीटी के निकट एक रिसॉर्ट में देहरादून फैशन फेस्ट’ नामक फैशन शो और ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया गया। शो के दौरान, मिस्टर देहरादून का खिताब धनंजय चौहान को प्रदान किया गया, जबकि महिमा नेगी को मिस देहरादून के खिताब से सम्मानित किया गया। अभिषेक रावत और बीना कुमारी को क्रमशः फर्स्ट रनर-अप का खिताब नवाजा गया, जबकि लक्ष्य जैन और उपासना बिष्ट को क्रमशः सेकंड रनर-अप का टाइटल दिया गया। दिव्या राणा और स्नेहा भंडारी को क्रमशः मिस गढ़वाल और मिस कुमाऊं के खिताब से नवाजा गया। फैशन पेजेंट के जूरी मेंबर्स के रूप…





























