ऋषिकेश : हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला
ऋषिकेश। हाथी ने एक व्यक्ति को लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप पटक कर मार डाला, हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया जबकि सड़क पर बनी तीन कच्ची दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया। हाथी एक वाहन पर भी हमला कर दिया सोए चालक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। विदित हो कि रविवार रात समय मे हाथी लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर स्थित फूलचट्टी मुख्य मार्ग पर आ धमका। हाथी ने यहां खड़े एक टेंपो ट्रैवलर पर हमला बोला और टेंपो ट्रैवलर को पलटने की कोशिश की। टेंपो ट्रैवलर में उसका चालक सोया हुआ था। हाथी ने टेंपो…
उत्तराखंड : विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मिंयावाला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। प्रदेश की जनता से जो वायदे किये गये, राज्य सरकार उन वायदों को पूरा कर रही है। जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। 2017 में जो विजन डोक्यूमेंट बनाया था, उसमें से 85 प्रतिशत से अधिक कार्य कर चुके हैं। जो घोषणाएं की गई हैं, उनकी नियमित समीक्षा भी की जा…
उत्तराखंड 21 फरवरी : देहरादून में कोरोना के सक्रिय केस केवल 27, प्रदेश में आज मिले 30 मरीज जानिए खबर
अब तक 93158 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1687 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 21 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96687, आज कुल 30 नए मामले मिले , वही 93158 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1687 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से एक मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 13, नैनीताल में 06, चंपावत में 03, हरिद्वार में 04 , उधमसिंहनगर में 03 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में…
सीएम त्रिवेंद्र ने किया इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान कार्यालय से स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत यह एक अच्छी शुरूआत हुई है। इलेक्ट्रिक बस से प्रदूषण भी कम होगा और लोगों की यात्रा भी सुलभ होगी। 05 इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्मार्ट सिटी में चलने वाली इन बसों में 25 सीटें सामान्य लोगों के लिए एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक बस में फ्रंट और रियर…
बस्तियों के बच्चों के शिक्षा के प्रति गम्भीर अभिभावक हुए सम्मानित
देहरादून । दीपाली फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण वाला के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में गरीब व मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा व संस्कार के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के माता-पिता को भी उन्हें आगे पढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। अभिभावकों में बच्चों कि शिक्षा को लेकर संस्था के सहयोग के लिए खाशा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें धर्म जागरण में आचार्य डॉ0 संतोष खंडूरी, कौशल कुमार अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, टीएस चड्ढा जी लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, मधु भट्ट, भावना शर्मा, दामिनी राणा, जितेंद्र लिंगवाल गोद…
दिखी पूर्वांचल की लोक परंपरा और संस्कृति की झलक
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में पूर्वांचल का सूरज गौरवशाली तरीके से चमकता दिखाई दिया। श्री अवधूत मंडल आश्रम हीरादास हनुमान मंदिर में आयोजित मां सरस्वती का पूजन में पूर्वांचल की लोक परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसे देखकर हरिद्वार वासी आनंद विभोर हो गए। पूर्वांचल उत्थान संस्था के भव्य और दिव्य कार्यक्रम को देखकर लोग आश्चर्यचकित दिखाई दिए। वैसे तो पूर्वांचल के लोग बरसों से सरस्वती पूजा का कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं लेकिन पहली बार महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद देव जी महाराज के सानिध्य में श्री अवधूत मंडल आश्रम हीरादास हनुमान मंदिर में पूर्वांचल…
मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
देहरादून। अल्मोड़ा में एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पौड़ी के धुमाकोट में भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा के भतरौजखान के मछोड के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया गया कि उक्त वाहन दिल्ली से द्वाराहाट जा रहा था। रास्ते में बुनखान के पास वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया…
उत्तराखंड 20 फरवरी : आज देहरादून में 5, हरिद्वार में 2 और नैनीताल में 1 कोरोना के मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 93142 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1686 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 20 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96657, आज कुल 13 नए मामले मिले , वही 93142 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1686 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत नही हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 05 चंपावत में 02, हरिद्वार में 02 , उधमसिंहनगर में 03 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 2602…
कंगना को “नाचने-गाने वाली” कहने पर कंगना ने दिया यह जवाब, जानिए खबर
मुंबई। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे की अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक राजपूत महिला हैं जो हड्डियां तोड़ती हैं। पानसे ने अपनी टिप्पणी में कंगना को “नाचने-गाने वाली” कहा था। इस टिप्पणी के बारे में आईएएनएस के ट्वीट के आधार पर कंगना ने जोरदार जवाब दिया। कंगना का ट्वीट कंगना ने ट्विटर पर लिखा, ” चाहे जो कोई भी हो, क्या वह यह जानता है कि मैं कोई दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं.. मैं अपनी तरह की केवल एकलौती हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर…
महाविद्यालयों में अर्थशास्त्र के 38 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में अर्थशास्त्र के 38 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की सहमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्थिति महाविद्यालयों में इन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलबध हो सकेगी। इस सम्बन्ध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में फैकल्टी की पूरी व्यवस्था रहे इसके प्रयास किये जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अपर सचिव उच्च शिक्षा मदन मोहन सेमवाल ने बताया कि नियमित चयन के बाद चयनित इन 38…






























