उत्तराखंड : आयोजित होगा अंगूर महोत्सव
देहरादून । राज्य सरकार का पर्यटन विभाग 19 से 21 फरवरी तक महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, जुन्नर में 3-दिवसीय अंगूर महोत्सव की मेजबानी करेगा। इस महोत्सव का उद्देश्य जुन्नर के अंगूर के बगीचों को राज्य के अत्यधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाना और अंगूर कृषि-पर्यटन को बढ़ावा देना है। महामारी के एक मुश्किल वर्ष के बाद, फिर से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार महाराष्ट्र, राज्य में घूमने और राज्य भर के उत्सवों में शामिल होने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। मालशेज की खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा जुन्नर, अपने घुमावदार प्राकृतिक घाटों, पुरातन गुफाओं…
सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-जौलजीवी राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित, जानिए खबर
सीएम त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री का जताया आभार देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-मुन्स्यारी-जौलजीवी राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से राज्य की बड़ी मांग पूरी हुई है। राज्य को सडक मरम्मत आदि में होने वाली बड़ी राशि की भी इससे बचत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क सीमान्त क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सडक रही है। भारत माला के तहत इसके…
उत्तराखंड 17 फरवरी : प्रदेश में कोरोना के 548 एक्टिव केस, जानिए खबर
अब तक 93309 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1683 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 17 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96964, आज कुल 44 नए मामले मिले , वही 93309 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1683 लोगो की मौत भी हुई है , आज प्रदेश में कोरोना से एक लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 17 नैनीताल में 14, हरिद्वार में 11 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 5036 लोगो को कोरोना…
सीएम त्रिवेंद्र ने अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपद की विकास रूपी घोषणाओं की समीक्षा की
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधायक वंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, रामसिंह कैड़ा, करन मेहरा, वर्चुअल माध्यम से विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक संजीव आर्य, नवीन चन्द्र दुम्का, महेश नेगी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पार्किंग के स्थान के लिए समस्याएं आ रही हैं, जिलाधिकारियों द्वारा इसके लिए समाधान ढूढ़ा जाय। उपलब्ध स्थानों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाय। सभी स्कूलों में फर्नीचर, कम्प्यूटर एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं पर…
उत्तराखंड : चिन्यालीसौड के ग्राम कान्सी के 12 परिवार होंगे विस्थापित
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड तहसील के अंतर्गत आपदा प्रभावित ग्राम कान्सी के 12 परिवारों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन परिवारों को विस्थापित करने पर 49,20,000 रुपए के व्यय की भी स्वीकृति दी गई है। चिन्यालीसौड में आपदा प्रभावित कुल 16 परिवार थे। इनमें से चार परिवारों को पहले ही विस्थापित किया जा चुकी है। शेष 12 परिवारों को विस्थापित होना है।
फर्जी आयुष्मान गोल्डन कार्ड मामले में होगी जांच, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजकीय हास्पिटल डोईवाला में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आयोजित विशेष शिविर में कुछ लोगों को फर्जी कार्ड जारी किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून को प्रकरण की तत्काल जांच कराकर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। अठूरवाला के राजेश द्विवेदी ने यह शिकायती पत्र भेजा था। द्विवेदी ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया कि 9 दिसंबर, 19 को राजकीय हास्पिटल डोईवाला में अटल आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया था। इसमें प्रार्थी ने पत्नी और दो…
उत्तराखंड : सभी सरकारी दफ्तरों में अब 100 फीसदी उपस्थिति
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए राज्य सचिवालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में समस्त समूह के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति 100 फीसदी किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। पिछले साल कोविड-19 महामारी को देखते हुए शासन ने समय-समय पर सचिवालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कमी कर दी थी। सरकारी कार्यालयों में कुछ विभागों में अधिकारियों के साथ ही सभी समूह के कर्मचारियों की वर्तमान में उपस्थिति 75 फीसदी तक सीमित की गई थी। अब सामान्य प्रशासन…
उत्तराखंड 16 फरवरी : प्रदेश में कोरोना के 564 एक्टिव केस, जानिए खबर
अब तक 93256 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1682 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 16 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96920 , आज कुल 53 नए मामले मिले , वही 93256 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1682 लोगो की मौत भी हुई है , आज प्रदेश में कोरोना से 2 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 21, नैनीताल में 11, हरिद्वार में 08 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 5024 लोगो को…
उत्तराखंड : 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट , जानिए खबर
नरेंद्रनगर/ देहरादून | आज बसन्त पंचमी के अवसर पर विधि पूर्वक विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा हुई | इस यात्रा वर्ष 18 मई मंगलवार प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर कपाट खुलेंगे। तेल कलश ( गाडू घड़ा) यात्रा तिथि 29 अप्रैल है। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेन्द्रनगर राजदरवार में आयोजित समारोह में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है |
सीएम त्रिवेंद्र ने विभिन्न निर्माण कार्यों को दी मंजूरी, जानिए खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के साथ ही संबंधित योजनाओं के लिए धनराशि की मंजूरी दी है। उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के तहत 12 सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए दूसरे चरण में 11.50 करोड़ की स्वीकृति दी है। देहरादून जिले में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अनारवाला से मालसी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के बाद उपलब्ध भूमि पर मार्ग के 04 से 07 किमी. तक एज से एज तक पुनः निर्माण के लिए 10.91 लाख की संस्तुति की गई है। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में राजकीय…




























