उत्तराखंड 13 फरवरी : हरिद्वार में अभी भी 125 सक्रिय कोरोना मरीज वही देहरादून में 49, जानिए खबर
अब तक 93060 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1680 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 13 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96766 आज कुल 44 नए मामले मिले , वही 93060 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1680 लोगो की मौत भी हुई है , आज प्रदेश में दो की हुई है मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 12, नैनीताल में 08, हरिद्वार में 12 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 4922 लोगो को कोरोना टीका…
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पोस्टर का किया विमोचन
देहरादून | आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कर कमलों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर का विमोचन संगठन के चेयरमैन सचिन जैन द्वारा कराया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता , कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी , गीता रावत , मंजू नेगी, वीरेंद्र रावत मौजूद रहे इस अवसर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा किए गए कार्यों से सभी लाभान्वित हुए हैं और संगठन निरंतर जन सेवा के कार्य करता रहता…
उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत किये धनराशि
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका चम्पावत की ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परियोजना एवं विकेन्द्रीकृत सेग्रीगेशन हॉल के निर्माण हेतु 4.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण के लिये स्वीकृत की 1.95 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण हेतु 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत पुरानी जीर्ण-शीर्ण व क्षतिग्रस्त वितरण पेयजल प्रणाली को बदलने एवं पुराने मोटर पम्प सैटों को बदलने हेतु 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने दी…
पंजाब और दिल्ली , उत्तराखंड समेत अनेक राज्यो में भूकम्प के झटके, जानिए खबर
नई दिल्ली/ देहरादून। जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली एनसीआर ,मिजोरम, उत्तराखण्ड समेत उत्तर भारत सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग डर की वजह से अपने घरों से बाहर निकल पड़े। शुक्रवार रात को उतर भारत के कई हिस्से भूकम्प से हिल उठे। वही उत्तराखंड के योग नगरी ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूूूसस होते ही लोग भय के चलते घरों से बाहर निकल गए। भूकम्प के झटके रात लगभग 10 बजकर 35 मिनट पर महसूस किया गया। भूकम्प का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान रहा जहाँ…
देहरादून : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत
देहरादून। राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई. बाइक पर दो युवक सवार थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 22 साल का हेमंत सिंह और विवेक जोशी दोनों देहरादून में सेंट जॉर्जस स्कूल के पास किराए पर रहते थे। दोनों छात्र डीआईटी कॉलेज में एमबीए के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे। बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर मसूरी रोड से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। तभी पतंजलि स्टोर जाखन के पास इनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई।…
उत्तराखंड 12 फरवरी : आज प्रदेश में 6434 लोगो को लगा कोरोना टीका, आज मिले 49 मरीज , जानिए खबर
अब तक 93013 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1678 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96722, आज कुल 49 नए मामले मिले , वही 93013 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1678 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में दो की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 23, नैनीताल में 06 हरिद्वार में 11 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 6434 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया…
देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग : हरिपुर कला गाँव के लिए बनेगा अंडरपास
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एनएचएआई द्वारा देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत मोतीचूर में हरिपुर कला गाँव के लिए अंडरपास की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत मोतीचूर में हरिपुर कला गाँव के लिए उपयुक्त यातायात रूट न होने से गाँव का सम्पर्क सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से होने के कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उक्त स्थान पर अण्डरपास का निर्माण किया जायेगा, जिसका भविष्य में…
लापता युवक-युवती की हत्या, हॉरर किलिंग का अंदेशा
हरिद्वार । हरिद्वार जिले में मोलना गांव से लापता युवक-युवती की जघन्य तरीके से हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। दोनों के क्षत-विक्षप्त शव बरामद हुए है। हत्यारों ने धारधार हथियार से दोनों के शरीर के कई अंगों को काट दिया। युवती शादीशुदा थी, दोनों अलग समुदाय से हैं। पुलिस इसे हॉरर किलिंग मान रही है। मोलना गांव निवासी सवाना (24) पुत्री सत्तार का निकाह सात माह पूर्व यूपी के मुजफ्फरनगर के बसेड़ा गांव में हुआ था। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आयी थी। उसके बाद 24 जनवरी को वह लापता हो गयी। उसी…
देहरादून : रैप बैटल का हुआ आयोजन
देहरादून। शहर में रैप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आज देहरादून के बियरटेल्स में युवा आकांक्षी रैपर्स के लिए एक रैप बैटल का आयोजन किया गया। रेप बैटल में कुल 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रील एनपी नौटियाल, जिन्हें उनके स्टेज नाम फैटी जे से जाना जाता है, प्रतियोगिता के विजेता के रूप में उभरा। उपविजेता का स्थान पुणे के अजान आलम द्वारा हासिल किया गया, जिन्हे उनके मंच नाम ऐ जेड एन से जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि फैटी जे को लोकप्रिय रैपर्स बाली और फोट्टी सेवन के लिए शो को…
उत्तराखंड : सीएम ने स्कूल भवनों के निर्माण हेतु धनराशि की स्वीकृत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज बगियाल विकास खण्ड थौलधार एवं राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी में 2 कक्षा कक्षों के निर्माण हेतु कुल 84.56 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। तहसील भवनों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की धनराशि मुख्यमंत्री ने तहसील कीर्तिनगर की 6 राजस्व उप निरीक्षक चौकियों की मरम्मत एवं अवशेष निर्माण कार्यों हेतु 30.93 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही तहसील रानीखेत के क्षतिग्रस्त आवासों के पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं तहसील के कॉफ्रेंस हॉल के निर्माण हेतु 4.14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किस्त के…






























