आखरी सोमवार मंदिरों में उमडे़ श्रद्धालु
देहरादून । सावन के चैथे और अंतिम सोमवार के मौके पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, नीलकंठ महादेव मंदिर में बीती रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरु हो गई थी। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर, पौड़ी जनपद के नीलकंठ महादेव मंदिर के साथ ही हरिद्वार सहित सभी जिलों में शिवालयों में भक्तों की जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। सावन के चैथे सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में तो बीती रात से ही लोग कतारों में खड़े होने लगे थे। बीती मध्य रात बारह बजे से जलाभिषेक…
रजनी रावत व बिलाल किन्नर बच्चों पर लगा रहे गलत आरोप : किन्नर ऐनी
देहरादून । पूर्व राज्य मंत्री किन्नर रजनी रावत व बिलाल के द्वारा किन्नर बच्चों पर गलत आरोप लगाये जा रहे। इसी के तहत कुछ दिनों पूर्व किन्नर बिलाल सहारनपुर निवासी ने रजनी रावत के खिलाफ शिकायत करते हुए तहरीर दी थी, जिसमें बिलाल ने बताया था कि कैसे रजनी रावत के चेलों द्वारा बिलाल का अपहरण किया गया और यातनायें दी गई। जिसका साक्ष्य यह वीडियो है। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऐनी किन्नर ने बताया कि अब बिलाल ने रजनी रावत की पार्टी में मिलकर समझौता कर लिया है और रजनी रावत के कहने…
चमोली में राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के सीएम त्रिवेंद्र ने दिये निर्देश
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली के घाट में अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को राहत व बचाव कार्य तेजी से करने व प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता के साथ अन्य राहत तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। चमोली प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व व आपदा की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुट गईं। प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई गई है। घूमने गए दो छात्रों के बह जाने की घटना को…
विद्यालय बनियावाला में धाद ने बनाए 20 हरेला एंबेसडर
देहरादून | सामाजिक सरोकारों से जुड़े सामाजिक संगठन धाद ने देहरादून डिविजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के सहयोग से रविवार को प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में पहाड़ का प्रमुख लोकपर्व हरेला मनाया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में फलदार समेत विभिन्न प्रकार के सौ पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर स्कूल के 20 बच्चों और शिक्षकों को हरेला एंबेसडर बनाया गया। बच्चों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम देहरादून डिवीजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पंकज कुमार सक्सेना ने कहा कि…
टोपी की ”दास्तान“ एक नए रूप में , जानिए खबर
टोपी के डर एवं भय को बताया देहरादून । ”टोपी“ की ”दास्तान“ का मंचन डब्ल्यूआईसी में किया गया। ”टोपी“ की ”दास्तान“ प्रसिद्ध और लोकप्रिय हिंदी उपन्यास टोपी शुक्ला पर आधारित है, जो डॉ. राही मासूम रजा द्वारा 60 के दशक की शुरुआत में लिखा गया था। इसे विंग्स कल्चरल सोसाइटी द्वारा अनुकूलित किया गया है ”दास्तान“ नरेशन फॉर्म को कहानी कहने के रूप में भी जाना जाता है। डायरेक्टर विंग्स सोसायटी तारिक हमीद ने बताया कि डब्ल्यूआईसी कि मदद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह दास्तान ’दो समुदायों के बीच भय और डर की उन भावनाओं को…
सीएम त्रिवेंद्र ने एंजल इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों का जाना हालचाल
बच्चों के ईलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती एंजल इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने एम्स के डॉक्टरों को कहा कि इन बच्चों के ईलाज के लिए बाहर से किसी भी रिसोर्स की जरूरत हो तो उसकी कमी न हो। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के ईलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। एम्स ऋषिकेश में एंजल इन्टरनेशन स्कूल के पांच बच्चे भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी डॉक्टरों से ली। उन्होंने इन बच्चों के परिजनों से…
महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में बांधा रक्षा सूत्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जाखन स्थित हिमालयन गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबन्धन, ईद एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश एवं हमारी संस्कृति में त्योहारों का एक अलग महत्व है। हमारे त्यौहार हमारी संवेदनाओं एवं भावनाओं से जुड़े होते हैं तथा वे हमारे रिश्तों को और भी अधिक मजबूत बनाते हैं। रक्षाबन्धन पवित्रता एवं संकल्प का त्यौहार है। हमारी भावनाओं से जुड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि…
केटीएम का स्टंट शो का आयोजन
देहरादून । केटीएम, यूरोपीय रेसिंग दिग्गज ने देहरादून में शानदार केटीएम स्टंट शो का आयोजन किया। इसका आयोजन पेशेवर स्टंट राइडर्स के शानदार स्टंट राइड्स एवं ट्रिक्स का प्रदर्शन करने के लिये किया गया था। इस स्टंट शो का आयोजन डीआईटी विश्वविद्यालय, देहरादून में किया गया। पेशेवर स्टंट टीमों ने केटीएम ड्यूक्स पर असाधारण स्टंट शो का प्रदर्शन किया। सुमीत नारंग, वाइस प्रेसिडेंट-प्रोबाइकिंग, बजाज ऑटो लिमिटेड, ने इस अवसर पर चर्चा करते हुये कहा, ‘‘केटीएम ब्रांड की रेसिंग की परंपरा रही है। हम हमेशा अपने ग्राहकों को केटीएम बाइक द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले रोमांच एवं उत्साह का अनुभव कराने…
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रूरल ग्रोथ सेंटर से मिलेगी मजबूती
शहर-गांव के दूरी को दूर करेगा रूरल ग्रोथ सेंटर राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित एप्रोच पर ग्रोथ सेंटर विकसित कर रही है। प्रदेश की 670 न्याय पंचायतों मे ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 58 ग्रोथ सेंटर को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें एग्रीबिजनेस, आई.टी., ऊन, काष्ठ, शहद, मत्स्य आधारित ग्रोथ सेंटर शामिल हैं। 58 ग्रोथ सेंटरों को दी जा चुकी है मंजूरी, 23 अन्य के प्रस्ताव मिले उत्तराखण्ड की विकास दर, देश की विकास दर से अधिक रही है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2016-17 में 1,61,172 रूपए थी जो कि वर्ष 2018-19 में…
सिलाई मशीन की टिक टिक से ब्रांड बनाने की कहानी, जानिए खबर
फिक्की फ्लो के मंच पर “अबीरा” की कहानी प्रियंका खंडेलवाल की जुबानी देहरादून। अबीरा एक ऐसा नाम फैशन इंडस्ट्री में जो आज किसी पहचान का मौहताज नहीं है। परंतु इसे इस मुकाम तक पहंचाने के पीछे की मेहनत को बताने के लिए अबीरा की को फाउंडर और सीईओ प्रियंका खंडेलवाल फिक्की फ्लो के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में पहुंची। यहाँ उन्होंने अपने अनुभव महिलाओं के साथ साझा करते हुए उन्हें बिजनेस के गुर भी सिखाए और कई ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जो किसी भी महिला को बिजनेस चलाने के दौरान परेशानियां आती है। इस अवसर पर प्रियंका ने बताया कि…






























