Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



तीन निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ दर्ज हुए केस, जानिए खबर

देहरादून । उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने कनखल, ज्वालापुर कोतवाली और सिडकुल थाने में तीन निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, इसी घोटाले को लेकर एसआईटी ने सोमवार को दो सेवानिवृत्त और एक मौजूदा सहायक समाज कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर फर्जी तरीके से छात्रों के भौतिक सत्यापन का आरोप है। इन सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक निजी शिक्षण संस्थान पर 5.53 करोड़, दूसरे पर 5.75 करोड़ और तीसरे पर 3.68 करोड़ की धनराशि हड़पने का आरोप है। संबंधित थाना और…

Read More

आम लोगों के लिए लगाया प्याज मेला , जानिए ख़बर

हरिद्वार । कांग्रेसियों द्वारा महंगाई के विरोध में किए गए धरने प्रदर्शन का जवाब देते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में पुरानी सब्जी मंडी चैक पर मंडी समिति के सहयोग से एक दिवसीय प्याज मेला लगा कर आम उपभोक्ताओं को थोक मंडी के भाव में फुटकर 1 किलो, 2 किलो, 5 किलो तक 30 प्रति दर्द के मूल्य पर प्याज मेला लगा कर प्याज उपलब्ध कराई सुबह से ही सस्ते दरों पर प्याज लेने की होड़ में आम उपभोक्ताओं ने काफी रुचि लेकर सस्ते दरों पर प्याज खरीदी। पूर्व में…

Read More

उत्तराखंड : मंत्रिमण्डल की बैठक होगी पेपरलेस

देहरादून | राज्य सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस की दिशा में प्रभावी पहल करते हुए मंत्रिमण्डल की बैठकों को धीरे-धीरे पेपरलेस किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए, सोमवार को सचिवालय में ई-मंत्रिमण्डल से सम्बन्धित जानकारी सभी मंत्रीगणों को उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नवम्बर माह में आयोजित होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक को ई-मंत्रिमण्डल के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, ई-मंत्रिमण्डल पोर्टल पर अब तक हुई मंत्रिमण्डल की बैठकों में लिये गये निर्णयों को भी अपलोड किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत…

Read More

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, जानिए खबर

अल्मोड़ा । प्राकृतिक आपदाओं को टालना मनुष्य के वश में नहीं है, मगर जागरूकता और समय पर राहत एवं बचाव कार्य के द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान को कम किया जा सकता है यह बात आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एवं जागरूकता दिवस के अवसर पर स्थानीय लोगो को समझाई गयी।  जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से कोसी बैराज में त्वरित बाढ़ के दौरान किये जाने वाले खोज-बचाव तकनीक का प्रर्दशन किया गया जिसमें लोगों को बाढ़ के दौरान खोज-बचाव के बारे में बताया गया इस दौरान अनेक लोगों ने इस…

Read More

दून में लाइफस्टाइल फैशन वीक हुआ शुरू

देहरादून । वीजी फैशन एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित और एफबीबी इंडिआस फैशन हब द्वारा प्रस्तुत इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक का सीजन 3 होटल पैसिफिक में शुरू हुआ। फैशन वीक के पहले दिन में विशाल त्यागी, नमिता शर्मा, रेबांता एकेडमी, बी इंडी फैशन्स, एफबीबी, शिवानी, नाजिम अली खान, आयुषी, कॉलर और रितु कुमार सहित कई नामी डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शंस से सबका मन मोहा।प्रत्येक डिजाइनर ने प्रेरणादायक डिजाइनों को प्रदर्शित किया जिसने फैशन उद्योग पर एक प्रमुख स्थान बनाया और अद्वितीय फैशन स्टेटमेंट को चिह्नित किया।फैशन वीक में देश भर से कुल 60 मॉडलों की भागीदारी देखी गई। इस अवसर के…

Read More

चमोली में मैक्स गिरी खाई में नौ लोगों की मौत

गोपेश्वर/देहरादून । चमोली जिले में रविवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर यात्रियों से भरी जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम शवों के रेस्क्यू में लगी हुई है। यह संख्या और अभी और भी बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसकी मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं।   जैसे ही वाहन देवाल से दो किमी दूर काली ताल के पास पहुंचा…

Read More

एक वर्ष हो गए अभी भी घोषित नहीं हुए परीक्षा परिणाम , जानिए खबर

देहारदून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से सम्बद्ध एक कॉलेज में एक साल बाद भी परीक्षा के परिणाम नहीं आए हैं। जिस कारण लगभग 250 छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस मामले को लेकर छात्रों को कोई ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है और न ही विश्वविद्यालय द्वारा इस पर कोई सकारात्मक जवाब दिया जा रहा है। गौरतलब है कि डीबीएस महाविद्यालय में करीब 250 छात्रों का एक साल के बाद भी परीक्षा परिणाम नहीं आया है। कॉलेज में बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने मई महीने में जो परीक्षा दी उसका…

Read More

“भारत भारती” के नाम से राज्य में प्रतिवर्ष हो एक कार्यक्रम

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के निजी उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ अनेकता में एकता के संदेश के उद्देश्य से ‘‘भारत भारती उत्सव‘‘ मनाने की लिए विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में देश के विभिन्न राज्यों से बच्चें उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एक स्थान पर सम्पूर्ण भारत की संस्कृति व परिवेश से बच्चे परिचित हो, उनका एक-दूसरे से समन्वय हो, ‘‘भारत भारती‘‘ के नाम से राज्य में प्रतिवर्ष एक कार्यक्रम आयोजित किया जाय तो इससे बच्चे भी आपस में तालमेल कर पाएंगे,…

Read More

बिग बॉस धारावाहिक के खिलाफ रक्षा दल

देहरादून । भगवा रक्षा दल उत्तराखंड ने शनिवार को एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक बिग बॉस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया।आक्रोषित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दोपहर 12.30 बजे के करीब लैंसडाउन चैक पर पहुंचे। यहां निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस शो और होस्ट कर रहे अभिनेता सलमान खान के प्रति अपना गुस्सा निकाला। साथ ही मांग करते हुए कहा कि धारावाहिक को तत्काल से बंद किया जाए। इससे पहले दल के प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चैक पर जोरदार नारेबाजी दल ने…

Read More

अज्ञात बीमारी से एक माह में छह लोगों की हो चुकी मौत,जानिए ख़बर

गोपेश्वर । चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के मटकोट गांव में बीते एक माह से अज्ञात बीमारी (सिरदर्द, बुखार, कमजोरी) को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। बताया जा रहा हैै कि गांव में अब तक बीमारी से ग्रसित छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक बीमार श्रीनगर और हल्द्वानी के अस्पतालों में भर्ती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सा विभाग बीमारी की गंभीरता को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों में संक्रामक बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं, शिविरों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। गैरसैंण विकासखंड मुख्यालय से…

Read More