Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



ऋषिकेश लूट मामला: पुलिस पर गिर सकती है गाज

देहरादून। उत्तराखंड में अब अगर किसी अपराध को तय समय में पुलिस न सुलझा पाई तो थाना, चैकी इंचार्ज पर गाज गिर सकती है। प्रदेश के डीजी (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने राज्य के सभी एसएसपी, एसपी को आदेश जारी कर दिया है कि 6 महीने पहले हुई सभी आपराधिक घटनाओं के निस्तारण के लिए जिलों में विशेष टीमें गठित करें। डीजी (कानून-व्यवस्था) ने ऐसे थाने-चैकियों पर कार्रवाई करने को भी कहा है जो आपराधाधिक मामले सुलझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।उत्तराखंड में अपराध दूसरे राज्यों की तुलना में कुछ कम होते हैं और यहां अपराध सुलझाने की राष्ट्रीय औसत…

Read More

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सरकारी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिले : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत हरिद्वार रोड, देहरादून स्थित उत्तराखण्ड के परिवहन निगम के वर्कशॉप परिसर में इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डंग स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में  शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के साथ अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लोगों को सरकारी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सके इसके लिए परिवहन निगम के वर्कशॉप परिसर में इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डंग स्थापित की जायेगी। यह एक तरह का डिस्ट्रिक सचिवालय होगा। इस परिसर में कलक्ट्रेट, विकास भवन, परिवहन…

Read More

वादों की उत्तराखंड सीएम ने की समीक्षा

देहरादून / नई दिल्ली । गुरूवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उच्चतम न्यायालय, एन0जी0टी0 अधिकरणों में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से योजित वादो की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वादों के निस्तारण में आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की सभी सम्बन्धित अधिवक्ताओं एवं विभागो से अपेक्षा की। इस अवसर पर एलआर उत्तराखण्ड एवं महाधिवक्ताओं राज्य से सूचीबद्व अधिवक्ताओं के साथ उत्तराखण्ड से संबन्धित विभिन्न विभागों के उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण एवं अन्य न्यायालयों में चल रहे वादों की व्यापक समीक्षा की गई।महाधिवक्ता द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उच्चतम न्यायालयध्राष्ट्रीय…

Read More

दून में लगातार बढ़ रहा आपराधों का ग्राफ, जानिए खबर

देहरादून । पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते हत्या, लूट, चोरी, डकैती, गोलीबारी, दून में इन दिनों जिस तरह से आपराधिक वारदातों की बाढ़ सी आयी हुई है, उससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है और वह दिन दहाड़े जहंा चाहें किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते है। जिससे प्रदेश की राजधानी देहरादून के लोग डर के साए में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।बीते कल कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में एक भाजपा पार्षद पति को जिस तरह गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया तथा पटेलनगर क्षेत्र में जिस…

Read More

हरे वृक्षों का धड़ल्ले से हो रहा कटान, जानिए खबर

हरिद्वार । पर्यावरण से पृथ्वी व पृथ्वीवासियों का गहरा नाता है। इस रिश्ते की डोर को सबसे मजबूती से जिसने बांधे रखा है वे हैं हरे -भरे पेड़ पौधें। लेकिन दरख्तों की बेहिसाब कटाई और कंक्रीट के जंगलों के बीच आज अगर हम छांव को तरसते हैं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इन हालातों के लिए जिम्मेदार भी कोई और नहीं आप और हम ही हैं। बीते दिनों प्रदेश में पेड़ लगाने का अभियान छेड़ने वाली सरकार भी हरियाली को लेकर चिंतित दिखाई पड़ रही थी। लेकिन बावजूद इसके हरे फलदार पेड़ काटने और कटवाने वालों पर सख्त कार्रवाई…

Read More

थल सेनाध्यक्ष से सीएम त्रिवेंद्र ने की मुलाकात

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को नई दिल्ली में थलसेना अध्यक्ष एवं चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की। उन्होंने जनरल रावत से विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री की जनरल रावत द्वारा चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उनसे यह पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत को सीओएससी का अध्यक्ष बनाया जाना उत्तराखण्ड का भी सम्मान है। खबरे और भी … वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया  देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार…

Read More

पत्रकार विरोधी नीतियों को लेकर पत्रकार संगठन हुए लामबंद

देहरादून। प्रदेश से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्रों की निरंतर हो रहीउपेक्षा के खिलाफ़ विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकारों तथासम्पादकों की एक संयुक्त बैठक उज्जवल रेस्टोरेन्ट में हुई जिसमें एक स्वर से सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैया तथा सूचना विभाग की भेदभावपूर्ण कार्य प्रणाली का विरोध किया गया। बैठक में कहा गया कि सरकार क्षेत्रीय छोटे एवं मंझौले समाचारपत्रों को खत्म करने की नीति के चलते विज्ञापनों से वंचित कर रही है जबकि बेतहाशा बजट में इन्हीं समाचारपत्रों का उल्लेख कर करोड़ों का बजट निर्धारित किया जाता है। इस बजट पर सूचना विभाग के अधिकारी मौज-मस्ती कर रहे हैं। बैठक में…

Read More

पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने दिए दायित्व बांटने के संकेत

देहरादून । पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सत्ताधारी भाजपा सभी तरीके आजमा रही है। पार्टी ने अपने सासंदों, विधायकों , दायित्वधारियों, जिलाध्यक्षों को सीधे-सीधे पंचायत चुनावों में जीत का दायित्व सौंप दिया है और कह दिया है कि जिला पंचायत चुनाव जिताना उनकी जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही पार्टी ने अब अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को दायित्व का लॉलीपॉप भी थमा दिया है। बीजेपी ने संकेत दिए हैं कि पंचायत चुनाव के बाद कुछ और कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सरकार में विभिन्न निगमों और बोर्डों का दायित्व सौंपा जा सकता है।बता दें कि भाजपा अभी तक अपने 65 पदाधिकारियों,…

Read More

करवाचौथ: बाजारों में हुई जमकर खरीदारी

देहरादून । गुरूवार को करवाचौथ है, इसके लिए बाजार पूरी तरह से सज चुके है। बुधवार को करवाचौथ के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। हर बार की तरह इस बार भी करवाचैथ से एक दिन पहले से ही बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। पूरा दिन दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लग रही। मेहंदी लगाने वालों ने दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि पार्लरों में खूब डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, जिनका दून की महिलाएं लाभ भी उठा रही हैं। सईद मोहल्ला स्थित हेयर ट्रिक्स की मालिक सना ने बताया कि महिलाएं अपने बजट में रहकर बढिया मेकअप करवा…

Read More

दुर्घटना : स्कूटी सवार दो की मौत

देहरादून । मसूरी मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। यह हादसा बुधवार की दोपहर एक बजे हुआ, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूटी संख्या यूके 07 डीई 6551 पर धनौल्टी से मसूरी लौट रहे थे और मसूरी जेपी बैंड के पास ट्रक संख्या यूके-16 सीए 0344 की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की ही मौके…

Read More