Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



शर्मनाक : चंडीगढ़ से देहरादून आयी युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

देहरादून। चंडीगढ़ से देहरादून आयी एक युवती से टैक्सी चालक ने दुष्कर्म किया। युवती चंडीगढ़ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए देहरादून आई थी और बीती देर रात शिमला बाईपास के पास वह एक टैक्सी में आईएसबीटी के लिए बैठी, लेकिन टैक्सी चालक ने उसे आईएसबीटी छोड़ने के बजाए आशारोडी के जंगल ले गया और उसके चाथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसे वहीं जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।  ।मिली जानकारी के अनुसार एक युवती चंडीगढ से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आई थी। जन्मदिन मनाने के बाद उसके दोस्त ने उसे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से उसे एक कार चालक द्वारा लिफ्ट दी गई और बताया कि वो आईएसबीटी जा रहा है, और उसे भी आईएसबीटी छोड़ देगा। जिस पर वह कार चालक की बातों में आकर वो कार में बैठ गई जैसे ही वह आईएसबीटी पहुंचे तो युवती ने कार चालक से गाडी रोकने को कहा तो ड्राइवर ने उसे धमकाते हुए चुपचाप बैठने को कहा और कार के शीशे बंद करते हुए गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। उसके बाद वह उसे जबरदस्ती आशारोडी से आगे जंगल में ले गया, जहां उसके द्वारा गाडी में ही युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया तथा उसका बैग जिसमें पैसे व अन्य सामान था लूट लिया तथा धमकी देते हुए वहीं जंगल में छोडकर भाग गया। घटना से वह काफी डर गयी थी तथा डर के कारण रात भर वहीं जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर वह किसी तरह आईएसबीटी तक पहुंची तथा अपने दोस्त के बारे में जानकारी करते हुए उससे मिलकर उसे सारी बातें बतायी। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस हकरत में आई। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। डीआईजी/एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर  के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना क्लेमेंटाउन व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अज्ञात वाहन चालक की तलाश हेतु घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गों के लगभग 150 सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से वाहन संख्या यू0के0-07-टीबी-7179 का घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए शुक्रवार को घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष कुमार को उसके गांव खुशहालीपुर बिहारीगढ से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर महिला से लूटा गया बैग व कपडे बरामद किये गये। अभियुक्त टैक्सी चालक है जो देहरादून से सहारनपुर व अन्य रूटों पर टैक्सी चलाता है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को  पुलिस उपमहानिरीक्षकध् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा 10000 (दस हजार) रु0 के ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

Leave A Comment