Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को गोली लगने का खुलासा, साथी गिरफ्तार

 

 

देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र को गोली लगने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने साथी छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली है। पहले मामले में छात्र को गोली लगने की घटना को आत्महत्या करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था। जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पैंईग गेस्ट (पीजी) में रह रहे एवं अल्पाइन इंस्टिट्यूट प्रेमनगर में बी.एस.सी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र शशि शेखर पुत्र नंदकिशोर यादव, निवासी झारखंड को संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसे उसके साथी शशि रंजन एवं हर्ष द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर स्थित उप जिला चिकित्साल्य प्रेमनगर ले जाया गया, परन्तु छात्र शशि शेखर के सिर में गोली लगने के कारण उसे हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया। घायल छात्र का उपचार दून अस्पताल देहरादून में चल रहा है एवं स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। शशि शेखर के परिजनों द्वारा उक्त घटना को संदिग्ध मानते हुए थाना प्रेमनगर में शशि शेखर के मित्र शशि रंजन के खिलाफ तहरीर दी गयी। जिस पर जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि घटना के समय घायल छात्र के साथ उसके कमरे में उसका एक अन्य मित्र शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव निवासी बिहार जो कि एल्पाईन इंस्टिट्यूट में ही बी.ए.सी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र मौजूद था। पूछताछ पर शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के समय शशि शेखर कमरे में अकेला था एवं मैं उस समय सिगरेट पीने कमरे से बाहर प्रभात रेस्टोरेन्ट में गया था। वहां से मैने अपने दोस्त आरिफ को बुलाया। आरिफ और मैं शशि शेखर के कमरे में गये जंहा हमने देखा कि शशि शेखर ने पिस्टल से स्वयं को गोली मारी थी। यह देखकर मैं बहुत डरा और मैने शशि शेखर का पिस्टल एवं खोखा राउण्ड उसके पास से हटाकर कबर्ड में डाल दिया फिर हमने घटना के बारे में अन्य दोस्तों को बताया जिनके आने पर हम शशि शेखर को लेकर प्रेमनगर अस्पताल गये। घायल के दोस्तों द्वारा घायल का प्रेम प्रसंग में असफल होने पर डिप्रेशन में होना आत्म हत्या के प्रयास का कारण बताया गया था। पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि घायल शशि शेखर द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल जिसे शशि रंजन द्वारा कबर्ड में रखना बताया था उसकी मैग्जीन बाहर निकली थी एवं शशि रंजन द्वारा दिये गये बयानों, सीसीटीवी फुटेज एवं शशि रंजन के फोन नम्बर की सीडीआर में विरोधाभास था।

Leave A Comment