Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



चोरी के दस दुपहिया वाहनों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

देहरादून। अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को चोरी के दस दुपहिया वाहनों सहित गिरफ्तार कर लिया है। बरामद वाहनों में कुछ वाहन यूपी के बताये जा रहे है। डीआईजी एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते दिनों रीना पुत्री कश्मीरी लाल निवासी बिधोली द्वारा थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी स्कूटी को अज्ञात चोर चुरा ले गया है। वहीं रोहन दास पुत्र चन्द्र दास निवासी कोलूपानी द्वारा भी बताया गया था कि उसके दुपहिया वाहन को भी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरांे की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुसिल टीम को कल देर रात सूचना मिली कि क्षेत्र में दो लोग चोरी के वाहन सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को रांघड़वाला तिराहे पर दो दुपहिया वाहन से दो लोग आते हुए दिखायी दिये। जिन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्होने पूछताछ में उक्त दोनो वाहन चोरी का होना कबूल करते हुए अपना नाम संदीप कटारिया पुत्र स्व. रमेश चन्द्र कटारिया निवासी शंकरपुर जागरण कॉलेज के पास सेलाकुईं देहरादून व मूल पता संजय कालोनी डालनवाला देहरादून व नावेद पुत्र लियाकत निवासी रामपुर चोई थाना सेलाकुईं जनपद देहरादून बताया। सख्ती से की गयी पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के 7 अन्य दुपहिया वाहन बरामद किये। जिनमें से एक वाहन उत्तरप्रदेश का बताया जा रहा है। आरोपी संदीप कटारिया ने बताया कि मैं दिहाडी मजदूरी का कार्य करता हूँ तथा नावेद मोटर मैकेनिक है। हम लोग जल्दी पैसा कमाने तथा अपने खर्चों की पूर्ति करने के चक्कर में वाहन चोरी कर उन्हें काटकर बेच देते हैं। सदींप कटारिया पूर्व में एक मामले में थाना सहसपुर से जेल जा चुका है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेेल भेज दिया गया है।

Leave A Comment