Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



कांग्रेसियों के अंतर्कलह को दूर करेंगे यह नेता, आज आएंगे दून

congress

 

देहरादून। लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं उन्होंने एक दूसरे से इतनी दूरी बना रखी है कि महीनों तक मुलाकात और बात नहीं होती। एक दूसरे के कार्यक्रमों में वह शिरकत भी नहीं करते। वही कुछ नेताओं के भाजपा के संपर्क में होने या कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चाएं भी आमतौर पर होती रही हैं। कांग्रेस की इस अंर्तकलह को समाप्त करने के लिए अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएल पूनिया को हाईकमान द्वारा पर्यवेक्षक बनाकर देहरादून भेजा जा रहा है वह 15 अप्रैल को दून आ रहे हैं और इस अंर्तकलह के कारणों को समझने तथा अंतर्कलह के शिकार नेताओं को समझाने का प्रयास करेंगे। यह सर्वविदित है कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी किस कदर हावी है। पूर्व सीएम हरीश रावत से लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह तक सभी के अपने-अपने गुट हैं और अपने-अपने समर्थकों के साथ सभी गुट सालों से अपनी अलग-अलग खिचड़ी पका रहे हैं जिसके कारण पार्टी में न सिर्फ भगदड़ की स्थिति पैदा हो रही है अपितु कांग्रेस को एक के बाद एक चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कांग्रेसी नेता अपने अपने वर्चस्व की जंग में मगरूर है। सर पर निकाय चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव भी खड़े हैं लेकिन कांग्रेसी नेता चुनावी तैयारियों की बजाए एक दूसरे को हाशिए से बाहर धकेलने में लगे हुए हैं। अभी बीते दिनों कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गढ़वाल की उपेक्षा का आरोप लगाया गया था। वहीं प्रीतम सिंह ने भी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की राजनीतिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह दिया था कि उन्हें राजनीति का क ख ग भी नहीं आता है और वह हमारे प्रभारी हैं। उन्होंने किसी अनुभवी नेता को प्रभारी बनाने की मांग की थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि पार्टी के बड़े नेताओं की इस तरह की बयानबाजी से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। जिसके बारे में उन्होंने केंद्रीय नेताओं से वार्ता की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए पीएल पूनिया को यहां भेजा जा रहा है वह सभी से मिलेंगे और बात करेंगे। देखना होगा कि पीएल पूनिया इन कांग्रेसी नेताओं को कितना समझा पाते हैं।

Leave A Comment