Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



देहरादून : यादव समाज विकास समिति ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

देहरादून। यादव समाज विकास समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज बहुत धूमधाम से मनाया गया। आज यादव समाज विकास समिति ने स्काई गार्डन जोगीवाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा से विधायक संग्राम सिंह यादव ने शिरकत की। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में चंद्रेश कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, एवं डीडी कॉलेज के एमडी जितेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के जिला जज सीएस प्रसाद यादव, कृषि अधिकारी विकेएस यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे वंश वहादुर यादव, महातिम यादव, नरेन्द्र कुमार यादव जी ने शिरकत की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां उपस्थित लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन का दृश्य देखकर लोगों की ऑंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित प्रतिभा सम्मान भी किया गया। जिसमें प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और संविधान की किताब देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हमारे कुल देवता हैं हम सभी को मिलकर सामाजिक एकता और अखंडता को बनाये रखना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि चंद्रेश ने अपने सम्बोधित में कहा कि हम सभी को संविधान पढ़ना चाहिए। इसे पढ़ने से हमें अपने अधिकार और अपने समाज के प्रति सच्ची जानकारी मिलेगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने संविधान को पढ़कर अपने अधिकार को समझना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष राजदेव यादव ने वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विकास चौहान ने किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक एचपी यादव, नरेन्द्र कुमार यादव, सुनील यादव, समिति के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, महासचिव मनोज कुमार यादव (एडवोकेट ), कोषाध्यक्ष संदीप यादव, प्रचार सचिव संजय यादव, वेद प्रकाश यादव, सुरेश यादव (एडवोकेट), दयाशंकर यादव, शियाराम यादव, मुकेश यादव (एडवोकेट) अतुल यादव (एडवोकेट) जितेंद यादव, विनोद यादव, अधीर यादव, संदेश यादव, नवीन यादव, जोगेन्द्र यादव, आरएन यादव, श्रवण यादव, विवेक यादव, तारकेश्वर यादव, द्वारिका यादव, एमएस यादव, मनोहर यादव, प्रवीण यादव, आरपी यादव, रामकलप यादव, सरलेश यादव, अरुण यादव (अपने सपने एनजीओ) हर्ष यादव, अजय यादव सहित देहरादून, ऋषिकेश, रूड़की, विकासनगर, हरिद्वार और सहारनपुर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी में शामिल होने के लिए काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Comment