Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



देहरादून : आपदा के बाद लोगों के सामने आया रोजी रोटी का संकट

 

देहरादून। प्रदेश में जारी भारी बारिश से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वर्तमान स्थिति यह है कि 15 सितंबर की शाम से हो रही भारी बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आपदा की स्थिति बनी हुई है। प्राकृतिक आपदा ने न सिर्फ प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में, बल्कि उत्तराखंड की राजधानी में रह रहे लोगों को भी अपने चपेट में ले लिया है। इस क्षेत्र की मौजूदा स्थिति यह है कि रिस्पना नदी के दोनों तरफ रह रहे लोग रहने और खाने के मोहताज हो गए हैं। उत्तराखंड में मॉनसून सीजन के दौरान हर साल प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। खासकर यह आपदाएं प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर आती हैं और इन आपदाओं की वजह से जान माल को काफी नुकसान पहुंचता है। लेकिन बीते सोमवार को हुई भारी बारिश की वजह से देहरादून जिले के अधिकांश क्षेत्र भी आपदा की जद में आ गए हैं। आलम यह था कि भारी बारिश से नदियां पूरे उफान पर थी, जिसे इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी अधिक नुकसान हुआ है। मालदेवता, सहस्त्रधारा, प्रेमनगर समेत देहरादून शहर के तमाम जगहों पर आपदा का दंश देखा गया। जिसके चलते इन क्षेत्रों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसी तरह देहरादून घंटाघर से दो किलोमीटर दूर ओल्ड डालनवाला स्थित भगत सिंह कॉलोनी के स्थानीय निवासी आपदा से जूझ रहे हैं। क्योंकि सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश के कारण रिस्पना नदी अपने पूरे उफान पर आ गई। आलम यह था कि रिस्पना नदी के दोनों तरफ लगभग 100 मीटर के दायरे में मौजूद लोगों के घरों में मलबा घुस गया। इस क्षेत्र में यह भीषण आपदा पहली बार नहीं आई है। साल 2018 में भी इस क्षेत्र में मौजूद घरों में पानी घुसने का मामला सामने आया था। लेकिन इस बार सिर्फ आपदा का पानी ही घरों में नहीं घुसा, बल्कि तीन-तीन फीट तक मलबा भी लोगों के घरों में भर गया है। जिसके चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

Leave A Comment