Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



देहरादून : अजय सिंह ने किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण

देहरादून। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद देहरादून में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का चार्ज-भार ग्रहण किया गया। चार्ज भार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में महोदय द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया किवर्तमान में मुख्यमंत्री के विजन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाये जायेंगे, नशे की तस्करी में लिप्त आदतन  अपराधियो की हिस्ट्रीशीट खोली जायेगी साथ ही उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्तियो को अटैच करते हुए कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिससे ऐसे अपराधियों के मध्य एक कडा सन्देश पहुंचाया जा सकें।
नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आम जन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शनिवार को आम जन के मध्य नशे के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस की चैपाल आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नम्बर आम जन के मध्य प्रसारित किया जायेगा, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सूचना को उपलब्ध करा सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा। जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर करने के प्रयास किये जायेंगे साथ ही सभी थानों में पीडित केन्द्रित पुलिसिंग पर विशेष फोकस किया जायेगा तथा इस बात को सुनिश्चित किया जायेगा कि थानेध्चैकियों में आने वाले प्रत्येक पीडित के साथ पुलिस द्वारा अपना व्यवहार संयमित रखते हुए उसकी समस्या को बेहतर ढंग से सुनकर उस पर त्वरित कार्यवाही की जाये। स्ट्रीट क्राइम पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से फोकस किया जायेगा, क्योंकि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर चेन, पर्स स्नेचिंग अथवा अन्य आपराधिक घटना घटित होने पर आस-पास के व्यक्तियों के बीच एक भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है तथा समाज में इसका एक नकारात्मक संदेश जाता है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये, साथ ही यदि इस प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो उसका त्वरित अनावरण सुनिश्चित किया जाये। भूमि सम्बन्धी धोखाधडी जोकि जनपद देहरादून की सबसे बडी समस्याओं में से एक है, उस पर प्रभावी रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी तथा संगठित गैंग बनाकर लोगों से भूमि सम्बन्धी धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप सेे अतिक्रमण कर अर्जित की गयी सम्पत्ति को सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उसके ध्वस्तिकरण की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी

Leave A Comment