Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



देहरादून : करोड़ों की ठगी में अश्वनी मित्तल गिरफ्तार

 

देहरादून। निवशकों के करोडों रूपये डकारकर फरार होने वाले 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी दीपक मित्तल के पिता व गैंग के सहआरोपी अश्वनी मित्तल को दून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में हरिद्वार के गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिहं ने कहा कि लोगों के करोड़ो रूपये ठगने वाले गैंग को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी की संपत्ति जब्त की जाएगी। दून बहुचर्चित पुष्पांजली डेवलपर्स फ्लैट प्रकरण में निवेशकों के करोड़ो रूपये हडप कर फरार चल रहे मित्तल परिवार के विरूद्ध डालनवाला व थाना राजपुर में 10 मुकदमें दर्ज हैं। इन्वेस्टमेंट कराकर करोडों रूपये की ठगी करने वाले दीपक मित्तल, राखी मित्तल, राजपाल वालिया व अश्वनी मित्तल के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। डालनवाला में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया, जिसमें दून पुलिस ने ठोस कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक मित्तल के पिता एंव ठगी करने वाले गैगं के सदस्य अश्वनी मित्तल को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अश्वनी मित्तल पर पूर्व में थाना डालनवाला में भी एक मुकदमा दर्ज है।  एसआईटी ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुऐ पुष्पांजलि डेवलपर्स व उसके अन्य सहयोगियों के कुल 41 अलग-अलग बैंक खातों, जिनमें वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक लगभग 205 करोड का लेन-देन होना हुआ है। उक्त सभी 41 खातों को फ्रीज करवाया गया है। खातों की जांच में कई सफेदपोश बिल्डर व कम्पनियों के अन्य पदाधिकारी पुलिस जांच के रडार पर हैं। जांच के दौरान दीपक मित्तल तथा राखी मित्तल के दुबई के तीन अन्य एनआरआई खाते, जिनमें दीपक मित्तल तथा राखी मित्तल के दो अलग-अलग स्थानों के पते होना भी प्रकाश में आया है, जिन पर जांच की जा रही है। आरोपी अश्वनी मित्तल के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत जांच की गई। अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अश्वनी मित्तल ने दीपक मित्तल व राखी मित्तल से संबंध विच्छेद किए हुए है लेकिन आश्चर्य जनक बात यह है कि दीपक मित्तल व राखी मित्तल से संबंध विच्छेद करने के बाद भी उनकी सम्पत्तियों की देखरेख करने व मुकदमों में पैरवी करने के लिए पाॅवर ऑफ़ अटार्नी ली हुई है। पुलिस का कहना कि यह कैसे संबंध विच्छेद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि अश्वनी मित्तल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में एक सीए, एक अन्य बिल्डर व फिल्म मेकर का नाम सामने आया है। यह तीनों लोग पुलिस के रडार पर है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामल में विदेशों में भी लाखों रूपये का लेनदेन किया गया है। जिसकों लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। यह भी जांच की जा रही है कि दीपक मित्तल किस तरह विदेश में गया है क्योंकि उसका पासपोर्ट कोर्ट के आदेश पर जमा किया गया है।

Leave A Comment