Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



देहरादून : उत्तराखंड समग्र जैन समाज सम्मेलन संपन्न

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मुख्य अतिथि

देहरादून | देहरादून स्थित गांधी रोड, जैन धर्मशाला जैन भवन में पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज एवं परम पूज्य उपाध्याय श्री रविंद्र मुनि जी महाराज जोयोतिष दिवाकर राजेश मुनि जी के पावन सानिध्य में उत्तराखंड समग्र जैन समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन *31 व पुष्प वर्षा योग समिति के सहयोग* से किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन जैन ने किया। सम्मेलन में उत्तराखंड सहित देशभर के 31 शहरों से धर्मप्रेमी अनुयायी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर जैन मिलन महिला एकता की वीरांगनाओं द्वारा स्वागत गीत गाकर  स्वागत किया गया।जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव जैन फार्म हाउस, लोकेश जैन महामंत्री जैन समाज उत्तराखंड, पदम श्री डॉक्टर आरके जैन, जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल जैन, सतीश जैन, प्रवीण जैन, अमित जैन, टर्नर  रोड सचिन जैन, श्रवण जैन ,ओम जैन, साधुराम जैन रुड़की विशाल गुप्ता , सतीश जैन, सुरेंद्र जैन अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन रही। मुख्यमंत्री धामी जी ने अपने संबोधन में जैन समाज को पर्यूषण पर्व एवं चातुर्मास की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जैन समाज ने सदैव शांति, अहिंसा एवं सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। “जियो और जीने दो” की भावना को आत्मसात करने वाला यह समाज हर संकट व आपदा में राष्ट्र एवं समाज के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने जैन समाज द्वारा समाज कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व तनावमुक्त भारत, तनावमुक्त उत्तराखंड और समरस समाज की दिशा में अग्रसर है।

परम पूज्य उपाध्याय रविंद्र मुनि ज्योतिष दिवाकर राजेश मुनि  ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज एक शांतिप्रिय समाज है, जो सदैव राष्ट्र हित, शिक्षा, संस्कृति और सद्भावना के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने “जीतो”, “भारतीय जैन संघटना”, “भारतीय जैन मिलन” एवं “भारत जैन महामंडल” जैसी संस्थाओं द्वारा समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज जैन समाज के लगभग 500 युवक-युवतियां IAS, IPS, IFS जैसे पदों पर राष्ट्र सेवा में कार्यरत हैं।उन्होंने यह भी आग्रह किया कि उत्तराखंड में जैन कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाए, जिससे समाज के उत्थान के प्रयासों को और गति मिल सके।
संतों ने बताया कि जैन समाज की जनसंख्या भले ही सीमित हो (लगभग 50 लाख, जनगणना 2011 के अनुसार), परंतु समाज का योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं सेवा के क्षेत्र में अत्यंत प्रभावशाली रहा है। जैन समाज द्वारा संचालित 2500+ शिक्षण संस्थाएं देशभर में ज्ञान का प्रकाश फैला रही हैं मुख्यमंत्री ने जैन समाज के प्रति अपने स्नेह को दोहराते हुए कहा कि वे जैन समाज की हर उचित मांग व कल्याणकारी प्रस्ताव पर विचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “जैन समाज मेरे हृदय में बसता है”। इस कार्यक्रम में समस्त उत्तराखंड जैन समाज, जैन संतवृंद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, महिला एवं युवा मंडल के सदस्यगण, बीना जैन बबीता जैन समाजसेवी एवं  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Comment