Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास : एडीआर कंपनी के संचालक अंकित रावत

पूरे विवाद को जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश करार दिया

देहरादून | प्रमुख उद्यमी और एडीआर कंपनी के संचालक अंकित रावत ने अपनी पत्नी पूजा चमोली के साथ मिलकर अपने खिलाफ़ चल रहे पूरे विवाद को जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश करार दिया है। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब रावत ने खुलासा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18.07.2021 को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कथित रूप से ₹50 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत पर उच्च स्तरीय जाँच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इतनी बड़ी राजनीतिक पहुँच और गंभीर आरोपों के बावजूद, दून पुलिस द्वारा विवेचना पूरी करने के बाद अंकित रावत को दोषमुक्ति प्रमाण दिया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह मामला केवल मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पैसों के आपसी लेन-देन से संबंधित दीवानी प्रकृति का है और आपराधिक नहीं। रावत ने शिकायतकर्ता राकेश चन्द्र बहुगुणा पर सीधा सवाल उठाया है कि जिस मामले में पुलिस खुद जाँच के बाद दोषमुक्त कर चुकी है, उसे जबरन आपराधिक रंग देकर सार्वजनिक रूप से बदनाम क्यों किया जा रहा है? उन्होंने पूछा है कि क्या वाकई में यह करोड़ों की ठगी थी, या फिर यह एडीआर कंपनी और कंपनी के निदेशक अंकित रावत को बदनाम करने के लिए धीरे-धीरे बुना जा रहा कोई जाल है? रावत ने आरोप लगाया है कि राकेश चंद्र बहुगुणा द्वारा पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर कोई तथ्य या दस्तावेज़ क्यों नहीं दिखाया गया, जिससे यह संदेह गहराता है कि उन्हें और उनकी कंपनी को बदनाम करने के लिए राकेश चंद्र बहुगुणा द्वारा मीडिया को गुमराह किया गया। रावत ने आरोप लगाया है कि दोषमुक्ति प्रमाण मिलने के बाद भी यह दुर्भावनापूर्ण अभियान रुका नहीं है। उन्हें और उनके पिता को लगातार जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं और उनके घर पर अनुपस्थिति में दुर्व्यवहार किया गया है। यहाँ तक कि उनकी पत्नी पूजा चमोली को भी जानबूझकर इस विवाद में घसीटा जा रहा है, जबकि उनके खातों का इस वित्तीय लेन-देन से कोई संबंध नहीं है। रावत ने कहा कि उनके ससुराल पक्ष के लोग और अन्य परिचित हर जगह उनके विरुद्ध गलत बातें फैलाकर उनकी मानहानि और अपमान कर रहे हैं। इन सब के बावजूद, रावत ने कहा कि वह इन आपराधिक कृत्यों के सामने झुकेंगे नहीं और देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हुए कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Leave A Comment