Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



दो दिवसीय विभागीय प्रतियोगिताओं का समापन

ऋषिकेश | श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ० ए०पी०जे अब्दुल कलाम की जयंती पर कई विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में निबंध, क्विज, पोस्टर , वर्किंग मॉडल , एक्सटेंपोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो० एम०एस० रावत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के निदेशक प्रो० एम०एस० रावत ने डॉ० कलाम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने सपनों को जीने व उन्हें साकार करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। प्रो० रावत ने डॉ० कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मानना था कि युवा पीढ़ी ही देश की असली पूँजी है,देश के विकास में इनका योगदान अतुलनीय है। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० मनोज यादव ने अपने प्रेरक व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को न केवल जीवन जीने के मंत्र दिए, अपितु यह भी बताया कि भौतिक विज्ञान विषय की डिग्री लेकर वे हर चुनौती को स्वीकार करना सीख सकते है , और किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं , साथ ही डॉ० यादव ने डॉ० कलाम के विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। दो दिवसीय विभागीय कार्यक्रमों में पोस्टर प्रतियोगिता में रितु कंडवाल, हेमा और सार्थक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में अंजलि चौहान, वैभव, अवंतिका पैन्यूली, अंजलि महिमा सजवाण, स्वाति गुप्ता, काजल, सिमरन बिष्ट, किरन भट्ट, साक्षी पुरोहित, रितु कंडवाल, प्रमोदा पाण्डेय विजेता रहे। क्विज प्रतियोगिता में अस्त्र टीम प्रथम , पृथ्वी टीम द्वितीय, तथा अग्नि टीम तृतीय रहे। वर्किंग मॉडल में दीपांशु प्रथम , वैभव कंडवाल द्वितीय तथा प्रियांशु तृतीय रहे। एक्सटेंपोर (तात्कालिक) प्रतियोगिता में प्राची शर्मा, सुधांशु, उद्देश्य शर्मा, अरुण सहानी, सार्थक सेमवाल, सागर छाबड़ा, गरिमा त्यागी विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन एम० एस० सी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रितु कंडवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन में संस्थान के निदेशक प्रो० एम०एस० रावत ने सभी छात्रों को उनकी भागीदारी के लिए बधाई दी तथा संस्थान की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संस्थान के डॉ० हेमंत परमार , डॉ० कुमुद पाण्डेय,डॉ० बी० पी० बहुगुणा, अविनाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment