Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



दुःखद : मंदाकिनी नदी में गिरी मैक्स, 13 यात्रियों को किया रेस्क्यू, एक लापता

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुंड में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मैक्स वाहन राजमार्ग से गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिनमें 13 लोगों का रेस्क्यू किया गया। घटना में गंभीर घायलों को हेली एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं वाहन में यूपी, कोलकाता, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के यात्री सवार थे बताए जा रहे हैं। वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया।
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड से एक किलोमीटर पीछे एक मैक्स वाहन सड़क से नीचे गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें 13 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस के साथ मेडिकल टीम मौके ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड के समीप मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा था।घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों में जुटी रही। बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे, जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक यात्री की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों के बताए गए विवरण के अनुसार 1 व्यक्ति सुनील दास, निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार था, जिनकी ढूंढ खोज जारी है।
रेस्क्यू किए गए लोगों में पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष), आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष), महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष), सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष), विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष), पी। भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष), मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष), दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष), सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष), सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष), मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष), सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष), राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष) व देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष) शामिल हैं।

Leave A Comment