Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



गर्व : संत प्रेमानंद महाराज की सलामती के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चढ़ाई पिरान कलियर में चादर

रूड़की। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआओं का दौर जारी है। एक तरफ हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोग दरगाह पर चादर चढ़ाकर प्रसिद्ध संत के स्वास्थ्य को लेकर दुआएं मांग रहे हैं।
कलियर दरगाह साबिर पाक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने चादर चढ़ाकर प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह में हाजिरी लगाकर उनकी सलामती की दुआएं भी मांगी। संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने से देशभर के भक्त काफी मायूस और परेशान हैं। उनकी सेहत के लिए जगह-जगह दुआएं मांगी जा रही हैं। दुआओं का असर है कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है।
इसी क्रम में मुस्लिम समाज ने प्रेमानंद महाराज के दीर्घायु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लिए हुए थे। वहीं सिंगर राजा तुर्क, शफीक साबरी, इस्तेखार साबरी समेत अन्य लोगों का कहना हैं कि प्रेमानंद महाराज जैसे लोग समाज को जोड़ने का काम करते हैं। वे हमेशा मानवता और इंसानियत का संदेश देते हैं। सभी को उनके बताई बातों को अमल में लाना चाहिए। उन्होंने जब से उनके अस्वस्थ होने की खबर सुनी है, मन दुखी है। हम लगातार दुआ कर रहे हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ हों और अपने भक्तों को आशीर्वाद दें। ऐसे लोग ईश्वर का वरदान होते हैं।

Leave A Comment