Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



गड़बड़ी के चलते राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा निरस्त, अब पुनः 12 फरवरी को होगी परीक्षा

 

देहरादून। चार दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के चलते निरस्त कर दी गई है। अब यह परीक्षा 12 फरवरी को पुनः होगी। प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार किये गये राज्य लोक सेवा आयोग के कार्मिक संजीव प्रकाश चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन-3 को आयोग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को 8 जनवरी, 2023 को आयोग द्वारा आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022 के प्रश्न-पत्र के कुछ प्रश्न लीक होने की सूचना प्रदान की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० से वार्ता के दौरान उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि आरोपी संजीव प्रकाश चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी द्वारा अपनी अभिरक्षा में रखे गये लगभग 380 प्रश्नों को अवैध रूप से अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराया गया है। प्रश्नगत परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न सम्मिलित थे, जिनमें से कुछ प्रश्न आरोपियों को उपलब्ध कराये गये प्रश्नों में सम्मिलित थे। इससे यह विदित होता है कि सम्पूर्ण प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध संगत धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज की गयी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आयोग के कार्मिक संजीव प्रकाश चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन-3 को आयोग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आयोग द्वारा 08 जनवरी, 2023 को आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022 निरस्त कर दी गयी है अब उक्त परीक्षा पुनः 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जायेगी। 12 फरवरी, 2023 को पूर्व निर्धारित सहायक लेखाकार लेखा परीक्षक परीक्षा-2022 अब 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त अन्य समस्त परीक्षायें एवं साक्षात्कार आयोग द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कैलेण्डर के अनुसार आयोजित की जायेगी। यह भी उल्लेखनीय है कि आयोग समस्त परीक्षाओं को उत्कृष्टता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पादित कराने हेतु पूर्णतः सजग एवं संवेदनशील रहा है और इसके दृष्टिगत आयोग द्वारा माह अगस्त, 2022 में राज्य के पुलिस महानिदेशक को गोपनीय ढंग से सतर्कता एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई को आयोग में तैनात किये जाने एवं परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था।

Leave A Comment