Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप बीती शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं पुलिस एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकी वाहन का नदी में कुछ पता नहीं चल पा रहा है।गौर हो कि देर रात लगभग 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से अलकनंदा नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, आपदा नियंत्रण कक्ष, 108 एंबुलेंस एवं जल पुलिस को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। सभी संबंधित विभागों की टीमों ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बोलेरो कैंपर सीधे नदी में जा गिरा। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा नदी से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया, जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार वाहन के विवरण व मृतक की शिनाख्त के संबंध में जानकारी अलग से साझा की जाएगी। देर रात करीब 4 बजे तक खोजबीन कार्य जारी रहा, जिसके बाद अंधेरा और परिस्थितियों को देखते हुए अभियान स्थगित किया गया। शेष तलाश एवं रेस्क्यू कार्य आज पुनः प्रारंभ किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस व प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि रुद्रप्रयाग शहर से लगभग 5 किमी दूर रेंतोली में देर रात हाईवे किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए वाहन करीब 100 मीटर गहरी खायी से होते हुए अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन नदी में डूब गया है या बह गया है, कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वाहन में अन्य लोग भी सवार हो सकते हैं, इसके लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave A Comment