Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



हम कामकाज रोककर आपदा पर करते चर्चा, विपक्ष ने जनता का पैसा बर्बाद कियाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हम नियम-310 के अंतर्गत सदन का कामकाज रोककर आपदा पर चर्चा करते, सरकार तैयार भी थी लेकिन विपक्ष पहले से ही सदन न चलने की मंशा लेकर यहां पहुंचा था। सदन के भीतर सोने के बजाय अगर विपक्ष के साथी आपदा प्रभावितों के बीच जाकर सोते तो उनका कष्ट समझ आता। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सीएम धामी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम अवैध मदरसों को लेकर अल्पसंख्यक विधेयक लेकर आए लेकिन विपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं था। सीएम ने कहा कि मैं खुद सदन शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह से मिला था। उनसे सदन चलाने का अनुरोध किया था लेकिन उन्हें जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।
सीएम धामी ने कहा कि अपने निजी हितों के कारण विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया। जनता का इतना पैसा बर्बाद हो गया। सदन में न आपदा पर चर्चा हुई न किसी अन्य मुद्दे पर होने दी। आपदा में सत्र आहूत करता बड़ी चुनौती था, जिसको हमने पूरा करके दिखाया। सत्र की सभी तैयारी पहले से ही सरकार ने कर ली थी लेकिन पहले ही दिन से विपक्ष की मंशा यहां से सत्र चलाने की नहीं थी। पहले ही दिन आठ बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार रही है। मेरे अनुरोध के बाद भी विपक्ष अपनी मनमानी पर अड़ा रहा। सबसे बड़ा मुद्दा आपदा का है जिस पर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन विपक्ष के हंगामे से यह चर्चा नहीं हो पाई। सत्ता पक्ष के विधायक भी इस पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन विपक्ष को लगता था अगर इस पर चर्चा होगी तो उनके पास कहने को कुछ नहीं होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अनुपूरक बजट में विकास की कई योजनाएं हैं, जिनको अब धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जहां कांग्रेस की जीत हुई, वहां कोई धांधली का सवाल नहीं उठाया। जहां हार हुई, वहां धांधली का आरोप लगा रहे हैं। यह बताता है कि पंचायत चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आने से विपक्ष बौखला गया है। सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष ने सदन में रात बिताकर सस्ती लोकप्रियता पाने का ड्रामा किया है। उन्हें जनता के मुद्दों, आपदा के कष्ट से कोई लेना देना नहीं है।

Leave A Comment