पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी
देहरादून | राजधानी से सोमवार को उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी सूची लम्बे जहदो जहद के बाद कांग्रेस ने अपने 11 उम्मीदवारो की जारी कर दी है। वही इस जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है। जबकि इससे पहले कांग्रेस ने 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड के लिए 53 प्रत्याशियों की पहली लीस्ट जारी की थी। लेकिन इस लिस्ट में हरीश रावत का नाम नहीं था। वही उत्तराखण्ड कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम चुनकर भेजे है। जो इस प्रकार से है। तो आईये जाने किस विधानसभा से कौन-कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें।
देखे दूसरी सूची






















