Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



जैन धर्म : मनाया गया मोक्ष कल्याणक महोत्सव

 

मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर 2300 निर्वाण लड्डुओं का प्रथम बार समर्पण

देहरादून | परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र, उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव को देहरादून में अत्यंत श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। यह आयोजन श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड में हुआ, जहाँ विशेष रूप से कृत्रिम श्री सम्मेद शिखरजी की सुंदर रचना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा इस पर्व के अवसर पर भगवान को 2300 निर्वाण लड्डू समर्पित किए गए, जो देहरादून में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अर्पित किए गए। पूज्य आचार्य श्री के निर्देशन में पहली बार नगर में एक साथ 24 तीर्थंकरों की शांतिधारा सम्पन्न हुई। मुख्य शांतिधारा करने का सौभाग्य अमित जैन ‘आर्जव’, देवलोक कॉलोनी को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का मंत्रोच्चार आचार्य श्री के मुखारविंद से हुआ। इसके उपरांत श्री कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया गया। विधान के पश्चात निर्वाण कांड का पाठ कर भगवान पार्श्वनाथ को 23 किलो का मुख्य लड्डू श्री आशीष जैन ‘सम्यक’, राजेन्द्र नगर द्वारा अर्पित किया गया।

विधान में सौभाग्य प्राप्त करने वाले प्रमुख इंद्रों के नाम इस प्रकार हैं:

सौधर्म इंद्र – श्री संजीव जैन

कुबेर इंद्र – श्री देव जैन एवं श्री शुभम जैन

ईशान इंद्र – वैभव जैन, चमन विहार

सनत इंद्र – अनमोल जैन, मल्टी चैनल

महेंद्र इंद्र – आशीष जैन, हजारा मेटल

पूनम जैन – विशेष सहभागिता

आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में कहा “भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैन धर्म का एक विशेष पर्व है, जो उनकी मोक्ष प्राप्ति की स्मृति में श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन भक्ति, पूजन व निर्वाण लड्डू समर्पण के माध्यम से अपने भावों को प्रकट करते हैं। आकाश में देवता होते हैं, लेकिन पृथ्वी पर मनुष्य हैं – और मनुष्य ही मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए यह जीवन अत्यंत मूल्यवान है।”
महोत्सव की श्रृंखला में शाम 3:00 बजे “शंकर समाधान” एवं शाम 6:00 बजे “गुरु भक्ति” जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

 

Leave A Comment