Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



जैन धर्म का महान पर्व हुआ प्रारम्भ, जानिए खबर

देहरादून | जैन धर्म का महान पर्व *दसलक्षण पर्व*  जिसमे *परम पूज्य श्रमणोपाध्याय श्री 108 विकसंतसागर जी मुनिराज ससंघ* के मंगल सानिध्य मे  60 गाँधी रोड  श्री दिगंबर जैन धर्मशाला में पर दसलक्षण महामंडल विधान प्रारंभ हुआ | शहर के सभी मंदिरों में माजरा राजपुर सर्निमल क्लेमेंटॉउन मन्दिर सभी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा प्रक्षाल , शांति धारा बड़े ही आनंद और भक्ति के साथ किया गया..| उत्तम क्षमा धर्म पर अपने वक्तव्य में महाराज श्री 108 विकसंत सागर जी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का क्रोध ही महान शत्रु है। यह क्रोध चारों गतियों में भ्रमण कराने वाले कौन-कौन से अनर्थ नहीं करता है ? सब कुछ कर डालता है। इसलिए सज्जन पुरुष क्रोध से दूर रहता है। ज्ञानी सज्जन पुरुष को कदाचित् कोई शत्रु दुष्टता से मार दे या अनेक उपद्रव खड़े कर दे तो भी क्षमावृत्ति को कभी त्याग नहीं करता है। जैसे कहा भी है कि-

दग्धं दग्धं त्यजति न पुनः काँचनं दिव्यवर्णंम्।
घृष्टंघृष्टं त्यजति न पुनश्चंदनं चारुगंधम्।।
खण्डं खण्डं त्यजति न पुनः स्वादुता भिक्षुदंडम्।
प्राणान्तेऽपि प्रकृति विकृतिर्जायते नोत्तमानाम्।।
बार-बार जलाये और तपाये जाने पर भी सोना अपने सौन्दर्य को नहीं छोड़ता बल्कि जितना तपाया जाता है उतना ही चमकता है। बार बार घिसने पर भी चंदन अपना स्वभाव न छोड़कर सुगंध को ही फैला देता है। ईख (गन्ना) टुकडे़टुकडे़ करने पर भी अपने मीठे पने को नहीं छोड़ता है, उसी प्रकार उत्तम पुरुषों की प्रकृति किसी भी अवस्था में विकारमय नहीं होती है। इसी कड़ी मे संध्याकालीन बेला मे श्री जी की आरती एवम दिगंबर जैन महासमिति महिला इक़ाई द्वारा *धार्मिक फैंसी ड्रेस* प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ..धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखाई जैनी बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा.. महाराज श्री विकसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आज 10 लक्षण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा के दिन दिनांक 8 सितंबर 2024 को दिगंबर जैन महासमिति महिला इकाई के तत्वाधान में धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित की गई जिसमें सभी बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई मंच संचालन में श्रीमती रीता जैन, मंजू जैन, शेफाली जैन, बबिता जैन का सहयोग रहा दोनों ग्रुपों के प्रथम द्वितीय व तृतीय बच्चों के पुरस्कार के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया लगभग 30 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया निर्णायक मंडल में ब्रह्मचारिणी देशना दीदी व बबिता जैन का सहयोग रहा कार्यक्रम को अधिक मनोरंजक बनाने के लिए बीच-बीच में श्रोतागण से प्रश्न पूछे गए तथा उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गयाइस अवसर पर  उत्सव समिति के संयोजक श्री संदीप जैन, अमित जैन, अर्जुन जैन ,अजीत जैन के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न हुई आज शाम जैन मंदिर माजरा जी में संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में जैन मिलन सुभाष नगर द्वारा “जोड़ी कमाल की”कार्यक्रम आयोजन किया इस अवसर पर *मीडिया संयोजक मधु जैन*, जैन समाज के अध्यक्ष श्री विनोद जैन, नरेश चंद जैन, अंकुर जैन, अशोक जैन,  सुनील जैन, सनत जैन,  श्रीमती वीणा जैन, ममलेश जैन, मधु जैन, पिंकी जैन वह समस्त महा समिति इकाई परिवार  ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई |

Leave A Comment