Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



वीर शासन जयंती महोत्सव : भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर

देहरादून | वीर शासन जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में आज 11 जुलाई प्रातः 6.15 बजे से जिनेन्द्र भगवान् का अभिषेक कर शांतिधारा की गयी। इसके पश्चात संगीतमय भगवान मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन किया गया। विधान मे उपस्थित भक्तो ने बड़े भक्ति भाव के साथ भगवान महावीर स्वामी की आराधना की।
*पूज्य आचार्य श्री ने प्रवचन मे कहा कि वीर शासन जयंती से ही जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर विश्वप्रभु भगवान् महावीर स्वामी का शासन काल प्रारम्भ हुआ था। जैन धर्म मे इस दिन एक विशेष महत्व है।भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे। उन्हें “सदी के शासन नायक” के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने जैन धर्म के सिद्धांतों को पुनर्जीवित किया और उनका प्रचार किया। वे “वर्धमान” के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका जन्म 6ठी शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था और उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया था। इस शुभ दिन पर श्रावण कृष्ण प्रतिपदा को श्री वीर प्रभु की दिव्य देशना 66 दिनों के अंतराल के बाद विपुलाचल पर्वत पर समवशरण के मध्य खिरी थी। प्रतिवर्ष वीर शासन जयन्ती को मनाते समय भगवान महावीर सर्वोदय तीर्थ की भावना को हृदय में अंकित कर उनकी वाणी का घर-घर में प्रचार और प्रसार करने का सतत यत्न करना प्रत्येक सत्पुरूष का कर्तव्य है।*विधानाचार्य संदीप जैन सजल इंदौर संगीतकार रामकुमार एंड पार्टी भोपाल द्वारा संगीत में विधान आज से प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम के पश्चात भोज श्रीमती चन्दनबाला जैन हर्ष जैन मोनिका जैन, अनुज जैन शालू जैन, प्रांशु, श्रेया, अनन्या, अनम्या जैन (रामपुर वाले) परिवार की और से की गयी।विधान में रोहिनी, बलबीर नगर , सूर्य नगर, बिना गंज, भिंड से आए गुरुभक्तो ने प्रतिभाग कर अपनी श्रद्धा भक्ति की। पुष्प वर्षायोग समिति द्वारा बहार से पधारे सभी गुरुभक्तो का अतिथि सत्कार कर प्रतीक चिन्न भेट किया।   इस अवसर पर देहरादून के सभी जैन संस्थाओं के अन्य सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment