Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



केदारनाथ: राहुल गांधी ने तीर्थ यात्रियों को अपने हाथों से परोसा भोजन

देहरादून। कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने अपनी तीन दिवसीय अध्यात्मिक यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को तीर्थ यात्रियों को भंडारा दिया। उन्होंने गत दिवस यात्रियों को स्वयं चाय पिलाई थी। राहुल गांधी ने सोमवार सुबह केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद पूर्वाहन 11 बजे से लेकर अपराहन 1 बजे तक तीर्थ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वह भोजन लेकर नागा बाबा के पास भी गये। भंडारे के दौरान साधू-संतों ने राहुल के सिर पर हाथ रख कर उन्हे आशीर्वाद भी दिया। राहुल केदार धाम में सायंकालीन अभिषेक पूजा में भी शामिल हुए। सोमवार को राहुल भंडारे से पूर्व शंक्राचार्य समाधि भी गये। उन्होंने पंडा-पुरोहितों से भी भेट कर उनकी समस्याएं जानी। राहुल मंगलवार को दिल्ली लौट जाएंगे। बताते चले कि पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच, रविवार को केदार धाम पहुंचे राहुल गांधी ने खुद तो राजनैतिक बयानों से परहेज किया ही उन्होंने समर्थकों को भी नारे लगाने से रोक दिया। यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं से भी दूरी बनाकर उन्होंने यात्रा को पूरी तरह धार्मिक रखने का प्रयास किया। राहुल गांधी की यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब सात नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हो रहा है। माना जा रहा था कि वो केदारनाथ आकर, कोई राजनैतिक संदेश दे सकते हैं। लेकिन इसके विपरीत राहुल गांधी यात्रा के पहले दिन सियासत से दूर नजर आए। राहुल ने पूरे दिन किसी तरह की बयानबाजी नहीं की, उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर भी धाम की फोटो के साथ सिर्फ इतना ही लिखा नजर आया ‘आज उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा कर दर्शन प्राप्त किए और आराधना की, हर हर महादेव’। राहुल के धाम पहुंचने पर कुछ लोगों ने नारेबाजी की, कुछ ने इस दौरान राहुल गांधी तो कुछ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। लेकिन राहुल ने समर्थकों को अपने समर्थन में नारे लगाने से रोक दिया।

 

Leave A Comment