Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



लोकसभा चुनाव : उत्तराखंड में 19 अप्रैल को 83 लाख 21 हजार 207 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

 

chunav

देहरादून। लोकसभा चुनाव उत्तराखंड में 83 लाख 21 हजार 207 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 93,357 सर्विस मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होगा। इसके लिए 20 मार्च से नामांकन शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगे। नाम वापसी 30 मार्च तक होगी। राज्य में मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसके लिए 11729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार 43 लाख आठ हजार 904 पुरुष, 40 लाख 12 हजार छह महिला, 297 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा 93357 सर्विस मतदाता हैं, जिनमें 90763 पुरुष और 2594 महिला मतदाता शामिल हैं। एक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च सीमा 95 लाख रुपये है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, नमामि बंसल, मस्तू दास भी मौजूद रहे। अधिसूचना जारी होने की तिथि 20 मार्च (बुधवार), नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि-27 मार्च (बुधवार), नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 28 मार्च (गुरुवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च (शनिवार) है। मतदान की तिथि 19 अप्रैल (शुक्रवार) है व मतगणना की तिथि- 04 जून (मंगलवार) है। प्रदेश में थर्ड जेंडर मतदाता 297 हैं। 85 साल से ऊपर के मतदाता 65177 हैं। युवा मतदाता 145202, दिव्यांग मतदाता 79965 हैं। प्रदेश में वोटिंग के लिए 11729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 93357 है। 1.45 लाख युवा पहली बार वोट देंगे।
प्रदेश में इस साल एक लाख 45 हजार 220 युवा मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार ईवीएम का बटन दबाएंगे। इनमें 79796 पुरुष, 65415 महिला और नौ ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 65 हजार 85 वर्ष से अधिक, 79 हजार दिव्यांग मतदाता हैं। प्रदेश में इस बार 65177 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है। इसके अलावा 79,965 मतदाता ऐसे हैं, जो दिव्यांग हैं। इन सभी मतदाताओं को चुनाव आयोग घर से मतदान का विकल्प दे रहा है। इसके लिए उन्हें बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 12-डी उपलब्ध कराया जाएगा। जो फार्म को भरेगा, उसी आधार पर चुनाव आयोग घर से मतदान की सुविधा देगा। इन मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर कतार में नहीं लगना पड़ेगा। 30 ऐसे मतदेय स्थल ऐसे हैं जहां तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 1155 पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं, जहां दो दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बाकी 10544 ऐसे हैं, जहां एक दिन पहले पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। प्रदेश में अभी करीब 1410 अति संवेदनशील बूथ हैं।

Leave A Comment