Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



मजदूर दंपति की संदिग्ध हालात में मौत

 

देहरादून। प्रेमनगर के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूर दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव कमरे में लगे एक पाइप से बंधे फंदों पर लटके मिले। कमरा अंदर से बंद था। लिहाजा, पुलिस प्राथमिक तौर पर आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। एसओ प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के रहने वाले भास्कर लाल (28) और उनकी पत्नी जनिक गौड़ (26) के रूप में हुई है। भास्कर लाल यहां ग्राफिक एरा अस्पताल के पास बन रहे एक भवन में डेढ़ माह से काम कर रहे थे। रोज काम निपटाने के बाद वह पत्नी के साथ इस मकान में ही मजदूरों के लिए कमरे में सोते थे। पास में ही कई कमरों में अन्य मजदूर भी रहते हैं। एसओ ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे तक जब भास्कर लाल और उनकी पत्नी बाहर नहीं निकले तो अन्य श्रमिकों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पता चला कि दोनों कमरे के अंदर लगे पाइप पर फंदे से लटक रहे हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दंपती के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। परिवार के आने के बाद ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब तक की जांच में यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी तस्वीर साफ हो जाएगी। साथी मजदूरों ने बताया है कि दंपती का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। एक दो दिन से वह कम बात कर रहे थे। हालांकि, कभी उन्होंने किसी को अपनी किसी समस्या के बारे में भी नहीं बताया। एसओ ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के मालिक से भी जानकारी की जा रही है।

Leave A Comment