नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, May 5, 2024 · Leave a Comment

12 सीट एससी, 1 सीट एसटी व 12 सीट ओबीसी
देहरादून | उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने वाले है जिसके लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा। देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।