Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



सर्वदलीय नेताओं पर जनता का भरोसा नहींः महेंद्र भट्ट

 

देहरादून। भाजपा ने कहा कि  सर्वदलीय नेताओं की बैठक को लेकर अब जनता मे कोई उत्साह नही है और अस्तित्व की जंग लड़ रहे यह दल अपनी अपनी ढपली और तुष्टिकरण का राग अलाप रहे है, जिसे जनता पूर्व मे अस्वीकार कर उन्हे दंडित भी कर चुकी है।
पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता मे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि  अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर कार्यवाही के खिलाफ विपक्ष एवं जमायते उलेमा हिन्द जैसी संस्थाओं की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए देवभूमि यह मुहिम जारी रहेगी। भट्ट ने सर्वदलीय बैठक के उद्देश्यों पर सवाल खड़ा करते कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों ने इन सब दलों की राजनैतिक जमीन खिसका दी है, तभी अपने अपने स्वार्थों के लिए एक साथ खड़े होने की नौटंकी कर रहे हैं । सर्वदलीय बैठक के नाम पर जुटे ये सभी वह दल हैं जिन्हें धर्म विशेष के लिए अलग यूनिवर्सिटी या नमाज के लिए छुट्टी देने में कोई आपत्ति नही हुई अथवा जिन्हें भ्रष्टाचार करने के लिए पवित्र गंगा नदी को नहर घोषित करने में कोई दिक्कत नही हुई।  उन्होंने पवित्र चार धामों के संवर्धन और विकास की सुध लेने की कभी जरूरत नही समझी। वह आज अपना राजनैतिक अस्तित्व बचाने और धर्म विशेष के वोट बैंक को खुश करने के लिए धामी सरकार द्वारा अवैध धार्मिक अतिक्रमणों को ध्वस्त करने में आपत्ति है। जमायती उलेमा ए हिन्द समेत अन्य संस्थाओं की आपत्ति इसी कड़ी का हिस्सा है । उन्होंने कहा कि विपक्ष के ऐसे बयानों से एक बार फिर उनका अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का चेहरा सामने आया है । ये राजनैतिक पार्टियां कभी नही चाहती हैं कि देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक पहचान कायम रहे और अवैध धर्मान्तरण व अवैध धार्मिक स्थलों के निर्माण पर रोक लगे ।

Leave A Comment