पहाड़ो पर वाहन खाई में गिरने के घटना हो रही अधिक, जानिए खबर
देहरादून | जनपद के खिर्सू में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहंुची बचाव दल की टीम ने चारों मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है जबकि घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है। वही रविवार सुबह सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी हो कि अभी दो दिन पहले रुद्रप्रयाग जिले में एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को बचाने के लिए अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली नोएडा से निकले टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। छह हेलिकॉप्टर से सात घायलों को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया।





















