Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



पहचान : नेताओं और व्यवसायों को चुनाव मित्र के माध्यम से डिजिटल सेवाएं दे रहे हैं ये युवा

 

देहरादून | डिजिटलीकरण के बाद से पूरे विश्व में एक नया डिजिटल दौर का युग आरंभ हो चुका है, डिजिटल मार्केटिंग को लेकर अधिक मांग देखी जा सकती है,आम जन से लेकर, नेताओं, व्यवसायों और उपभोगताओं ने डिजिटल मीडिया के जरिए अपनी पहुंच बनाई, या अन्य कोई भी व्यवसाय से जुड़े लोग, हर कोई जनता तक पहुँचने के लिए डिजिटल सेवाओं का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में इसी साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों हुए, चूंकि यह साल भी महामारी की चपेट में रहा जिससे नेताओं को अपने वोटर्स तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसी समस्या के समाधान के लिए विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़े उत्तराखंड के कुछ युवाओं ने ‘चुनाव मित्र’ के नाम से स्टार्टअप शुरू करते हुए उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा के 15 से अधिक नामी नेताओं व देशभर के विभिन्न व्यवसायों को डिजिटल मार्केटिंग व डिजिटल पीआर के जरिए प्रचार प्रसार में अपनी सेवाएं दी।
चुनाव मित्र के को-फाउंडर दीप प्रकाश पंत बताते हैं कि चुनाव मित्र एक 360 डिग्री पॉलिटिकल मैनेजमेंट और मार्केटिंग फर्म है, हमने उत्तराखंड, पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों में 15 से अधिक बड़े नेताओं के साथ काम किया जिसमें हमें सफलता 80% रही। वहीं चुनाव मित्र की राजनैतिक विशेषज्ञ डिम्पल सिंह बताती हैं की वे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से इस फील्ड में अपनी सेवाएं दे रही है, पिछले अनुभवों और राजनैतिक सक्रियता का लाभ उन्हें कैंपेनिंग में लगातार मिल रहा है। तकनीकी और डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स के दम पर चुनाव प्रचार प्रसार को नए व क्रिएटिव ढंग से वोटर तक पहुंचाने के सवाल पर चुनाव मित्र के डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ सुबोध डंगवाल और देवांश नौटियाल बताते हैं की सालों से आईटी व डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में विभिन्न कंपनियों और ब्रांड्स को अपनी सेवाओं के जरिए डिजिटल प्लेटफार्म पर स्थापित करने के उनके अनुभव से उन्हें वोटर्स को समझने में आसानी मिली। जबकि राजनीति की समझ ने सही वक्त पर सही कैंपेन करने में सक्षम बनाया। कहते हैं जहां चाह है वहां राह है, उत्तराखंड के इन युवाओं ने यह बात सही साबित करके दिखाई है। तमाम मुश्किलों और न्यूनतम संसाधनों के बावजूद इस मुकाम तक पहुंचना, वास्तव में उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह प्रेरणास्रोत हैं।

Leave A Comment