Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, लोगों ने ली राहत की सांस

रूद्रप्रयाग। 28 सितम्बर को रुद्रप्रयाग के गहड़ गांव में घर के आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बनाने वाला गुलदार आखिकार पिंजरे में कैद हो ही गया। वन विभाग द्वारा घटना के बाद से गांव में पिंजरे लगाकर गुलदार पर कैमरों के जरिये नजर रखी जा रही थी जिसके बाद वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में गुलदार फंस ही गया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है। बीती 28 सितम्बर की शाम एक तीन वर्षीय बच्ची का शिकार करने वाला आदमखोर गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार को वन विभाग की टीम गांव से डीएफओ कार्यालय रुद्रप्रयाग लाई है। गुलदार की उम्र लगभग नौ से दस वर्ष बतायी जा रही है और यह मादा गुलदार है। गांव में लगाये गये कैमरों और ग्रामीणों के अनुसार यह वही गुलदार है, जिसने घर के आंगन में खेल रही बच्ची को अपना निवाला बना दिया था। बता दें कि 28 सितम्बर को जनपद के गहड़खाल गांव में सांय लगभग साढ़े पांच बजे के करीब एक तीन वर्षीय बच्ची अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान अचानक गुलदार आया और बच्ची को उठा ले गया। ग्रामीणों के शोरकृशराबे के बाद गुलदार ने बच्ची को गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर छोड़ दिया। बच्ची के गले में दोनों ओर से गुलदार के दांतों और नाखुनों के निशान थे और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में जगहकृजगह चार पिंजरे लगा दिये थे और सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद से गुलदार पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच गुलदार कई बार गांव में आ रहा था। ग्रामीणों ने भी कई बार गुलदार को देखा। आज सुबह पांच बजे के करीब गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया।

Leave A Comment