Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



पिता ने जहरीला पदार्थ पहले पुत्र को दिया फिर स्वयं खाया , दोनो की मौत खाने से पिता पुत्र की मौत

 

रुड़की । भगवानपुर के सरठेडी गांव में एक ग्रामीण ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बताया गया है कि दो सप्ताह पहले ग्रामीण की पत्नी की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसी बात से वह परेशान था। आत्महत्या को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही। फिल्हाल दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरठेडी गांव निवासी जोगिंदर (40) दिव्यांग था तथा हलवाई का काम करता था। करीब 15 दिन पहले जोगेंद्र की पत्नी को हार्ट अटैक आ गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से जोगेंद्र और उसका बेटा शिवम (15) काफी दुखी थे। शनिवार देर शाम जोगेंद्र ने अपने बेटे शिवम को घर में रखे कीटनाशक का सेवन कराया। इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच परिवार के कुछ लोगों को जब इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर शनिवार देर रात उपचार के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने दोनों का शव को कब्जे में ले लिया है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि दो सप्ताह पहले जोगिंदर की पत्नी की मौत हो गई थी। इसी बात से वह काफी परेशान था। उन्होंने आशंका जताई है कि इसके चलते ही उसने अपने बेटे के साथ मिलकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। वहीं मृतक के परिवार के लोग भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।

Leave A Comment