Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

 

 

देहरादून/नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल ने पदाधिकारियों के साथ नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाओं और अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल का प्राकृतिक सौंदर्य और झील देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाएं बढ़ाने के लिए सामुहिक प्रयास करने होंगे। उन्होनें कहा कि समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है, इस ओर सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन क्षेत्र में मॉर्डनाइजेशन व वैल्यू एडिशन किए जाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए टनल पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग व रोप वे आदि से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय में आ रही चुनौतियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से शहर की पार्किंग क्षमता बढ़ाये जाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, नैनीताल स्थित रक्षा संपदा की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने, पुराने होटलों के पुर्ननिर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने, कुमाऊं हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन किए जाने, नैनीताल में हैलीपोर्ट बनाए जाने व हैली सेवाओं से जोड़ने जैसे सुझाव व समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से वार्ता कर सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ सुझावों पर कार्यवाही गतिमान भी है। बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व राज्यपाल ने बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नैनी झील में बोट संचालन की चुनौतियों के संबंध में चर्चा की और पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए। राज्यपाल ने कहा कि नैनी झील प्रकृति का बड़ा उपहार हम सभी के लिए है। नैनीताल की झील यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

Leave A Comment