Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी

 

रामनगर। अपने चुनावी दौरे पर रामनगर आई प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार वह किसी की सरकार न चुनकर अपनी सरकार चुने जो आपके लिए काम करें और जिस पर आप गर्व कर सकें कि यह उनकी अपनी सरकार है जिसे आपने चुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रभक्ति से लेकर धार्मिक आस्था चुनावी स्टंट है। उन्होंने भाजपा को एक ड्रामेबाज पार्टी बताया। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री व उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने संबोधन में उत्तराखंड और हिमाचल को देवभूमि कहते हैं लेकिन उनका यह संबोधन सिर्फ दिखावा है अभी हिमाचल में जब मानसूनी आपदा का कहर टूटा तो वहां भाजपा का कोई नेता नहीं दिखा और न केंद्र सरकार द्वारा एक रूपये की हिमाचल के लोगों की मदद की गई। उन्होंने कहा कि उनका धर्म और आस्था तथा राष्ट्र प्रेम सब कुछ दिखावा है। उन्होंने कहा कि जिसने देश के लिए कुछ त्याग न किया हो उसका राष्ट्र प्रेम क्या हो सकता है। मैं और मेरे परिवार ने देश के लिए बड़ीकृबड़ी कुर्बानियां दी है। मैं जानती हूं राष्ट्र प्रेम क्या होता है। मैंने अपने पिता के शरीर के टुकड़े अपनी मां के सामने रखे देखा। वह आज मेरे को गालियां देते हैं, मैं शहीदों का मतलब जानती हूं और शहीदों के परिवारों का दर्द समझती हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता इधर-उधर की बातें करते हैं। मैं कहती हूं मुद्दों पर चुनाव लड़ो। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले तथा अग्नि वीर योजनाओं के सवाल उठाते हुए कहा कि आप इन पर बात क्यों नहीं करते हैं? क्योंकि आप जानते हैं कि 10 सालों से आपकी सरकार है और इसके लिए आप जिम्मेवार है। उन्होंने पूछा कि आप अंकिता भंडारी की बात इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि उसके गुनहगारों को संरक्षण देने वाले आप हैं। उन्होंने कहा कि विकास आपको भाषणों और टीवी पर दिखाये गए मैं आपसे पूछती हूं कि बताओ आपके जीवन में क्या कुछ बदला है? सच यही है जो आपका जीवन संघर्ष है। वह सच नहीं है जो टीवी पर दिखाया जाता है क्योंकि मीडिया को भी उन्होंने खरीद रखा है। उन्होंने कहा कि आप की जागरूकता का भी अपहरण हो चुका है इसलिए जाग जाओ और सच को समझो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ही यही से की थी कि बताओ क्या सुनोगे चुनावी भाषण या फिर सच्चाई। प्रियंका ने किसानों के मुद्दे से लेकर महिलाओं के आरक्षण तथा खिलाड़ियों के उत्पीड़न तक कोई मुद्दा नहीं छोड़ा। जिसका जिक्र उन्होंने अपने भाषण में न किया हो। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र के वायदे भी जनता के सामने रखें। मंच का संचालन रणजीत सिंह रावत ने किया तथा यशपाल आर्य से लेकर प्रदीप टम्टा, गणेश गोदियाल और प्रकाश जोशी ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में प्रियंका का भाषण सुनकर लोग उनकी प्रशंसा करते दिखे।

Leave A Comment