Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



नाराजगी : रेलवे सुरंग निर्माण में विस्फोटकों के उपयोग से लोगों में आक्रोश

 

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में जीआईटीआई मैदान से जाने वाली रेलवे सुरंग निर्माण में भारी विस्फोटकों का उपयोग किए जाने पर लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। विरोध स्वरूप सुरंग निर्माण स्थल के समीप लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन व आरवीएनएल की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। कहा प्रशासन की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि विस्फोटों से उनके घरों को भारी खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी, सभासद पूजा गौतम, बसंती जोशी, मनोज सिंह गुनसोला, विमला नौटियाल, शोभित जोशी, जयदीप भट्ट, अभिनव भंडारी ने कहा कि विस्फोटकों के उपयोग से 50 से अधिक घरों में गहरी दरारें आ गई हैं। जिससे लोग दहशत में हैं। कहा कई बार प्रशासन, आरवीएनएल व कार्यदाई कंपनी को इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है। बावजूद विस्फोट लगातार जारी हैं। दूसरी ओर जीआईटीआई मैदान में लगी क्रशर मशीनों के कारण तिवाड़ी मोहल्ला व ट्रेजरी मोहल्ला के लोगों के घरों में धूल घुस रही है। साथ ही शोरगुल के कारण उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। कहा यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला व एसआई रविंद्र रमोला के समक्ष भी लोगों ने आक्रोश प्रकट किया। तहसीलदार ने कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। तहसीलदार ने कहा कि टेक्निकल कमेटी की ओर से सर्वे कराया जाना प्रस्तावित है। तब तक विस्फोटकों का उपयोग न हो ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है। मौके पर वीरेंद्र बिष्ट, प्रभा गौतम, ऊषा गौतम, अभय मोहन, राजेंद्र प्रकाश, कौशल्या, नीलम आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment