सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Monday, April 6, 2026 · Leave a Comment

दूसरे मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत
देहरादून | सचिवालय सुपर लीग 2026 में आज का पहला मुकाबला सचिवालय माइटीज एवं सचिवालय ईगल्स के बीच खेला गया । सचिवालय ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए, भूपेंद्र बिष्ट ने सर्वाधिक 34 रन बनाए , अरविंद दानू ने 04 विकेट प्राप्त किये, जिसका पीछा करते हुए सचिवालय माइटीज ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। यश ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, तेजपाल तथा अंकित ने 01-01 विकेट प्राप्त किया। अरविंद दानू मैन ऑफ़ द मैच रहे ।
दूसरा मुकाबला सचिवालय ए तथा सचिवालय स्पार्टन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय स्पार्टन ने 120 रन बनाए, सचिन ने 33 तथा अमन ने 28 रन का योगदान दिया। राहुल जेटली तथा टिकराज ने 02-02 विकेट लिए , लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय ए ने यह स्कोर मात्र 13.2 ओवर में प्राप्त कर लिया । सचिवालय ए ने मुकाबला 8 विकेट से जीता । टी एच खान ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। अंकुश तथा सौरव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया । टी एच खान मैन ऑफ़ द मैच रहे।