Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



साईं सृजन सम्मान से नवाजे गए सत्यम कुमार और आरती

डोईवाला | शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दो उत्कृष्ट स्वयंसेवियों – सत्यम कुमार और आरती को वर्ष 2025 के ‘साईं सृजन सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साईं सृजन पटल द्वारा प्रदान किया गया, जो लेखन, सृजन और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करता है।सम्मान समारोह में साईं सृजन पटल के संयोजक, प्रो. के.एल. तलवाड़ ने स्वयंसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मंच न केवल लेखन और सृजन को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में प्रेरणा देने वाले युवाओं को सम्मानित करके एक सकारात्मक संदेश भी फैलाता है। प्रो. तलवाड़ ने यह भी कहा कि इन सम्मानित स्वयंसेवियों के कार्य ने एनएसएस के उद्देश्य को साकार किया है।डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.पी. भट्ट ने इस संदर्भ में जानकारी दी कि साईं सृजन पटल से प्राप्त पत्र के आधार पर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की अनुशंसा से सत्यम कुमार और आरती का चयन इस सम्मान के लिए किया गया।सत्यम कुमार ने एनएसएस शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही, उन्होंने वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश के रीजनल माउंटेनियरिंग सेंटर और उत्तराखंड के शिवपुरी में रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक कार्यक्रमों में भाग लिया।आरती ने भी विभिन्न शिविरों में भाग लेते हुए जनजागरूकता अभियानों में आमजन को शामिल किया। उन्होंने राज्य स्तरीय साहसिक प्रशिक्षण में भी भाग लिया, जो उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाता है।इन दोनों स्वयंसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सम्मान’ के रूप में मोमेन्टो, सम्मान पत्र और ₹501 की नकद राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत और महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण जोशी ने भी इस पहल की सराहना की और दोनों स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी। साईं सृजन पटल के मीडिया प्रभारी, अंकित तिवारी ने बताया कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष विभिन्न महाविद्यालयों के दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को दिया जाएगा। इस सम्मान समारोह में नीलम तलवाड़ और हेमंत हुरला सहित इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया का स्टाफ भी उपस्थित था। यह सम्मान समारोह समाज में सेवा और समर्पण के प्रतीक के रूप में सामने आया है, जो युवाओं को प्रेरित करेगा और समाज में बदलाव लाने के लिए उत्साहित करेगा।

Leave A Comment