शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Thursday, June 6, 2024 · Leave a Comment

देहरादून | आज शनि जयंती के अवसर पर भारुवाला ग्रांट बैल रोड पर शनि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का आनंद लिया। भंडारे का आयोजन ऑल इंडियन कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड ने कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र है तथा शनि देव की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पूर्व पार्षद रमेश कुमार मांगू, पूर्व पार्षद मोहन गुरुंग, वार्ड 79 वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र थापा, मनमोहन शर्मा, ललित थापा, वार्ड 90 वार्ड अध्यक्ष डंबर राय, डीएस छेत्री, मन बहादुर राणा, रवि विश्वास राय,R तमांग, मीना राय, सीमा गौड़, मनोज गुप्ता,आस्था गुप्ता, बबली, शांति देवी उपस्थित रहे।