Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



इस राज्य में सप्ताह में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे छात्र छात्राएं

 

बागेश्वर। उत्तराखंड के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि विद्यालयों में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। सप्ताह में एक दिन बस्ता फ्री करने की व्यवस्था की जा रही है। विद्यार्थी सप्ताह में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे। इस दिन खेल और अन्य गतिविधियां कराईं जाएंगी। बुधवार को तहसील सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के बैग का वजन पांच किलो से कम का होगा। जल्द ही इसका आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में हमारी विरासत पर प्रत्येक जिले की एक किताब बनाई जाएगी और जिले की विरासतों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। साथ ही भारतीय ज्ञान की जानकारी भी दी जाएगी। डॉ. रावत ने कहा कि 5वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्वच्छता, खेलकूद, तंबाकू उन्मूलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर विद्यार्थी को पांच नंबर दिए जाएंगे। होनहार बच्चों को कोचिंग के लिए पांच हजार की स्काॅलरशिप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को कक्षा 12 तक की पढ़ाई निशुल्क कराई जा रही है। अभी 900 बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है। बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी जांचें फ्री हो रहीं हैं। बागेश्वर जिले में 1,18,751 आयुष्मान कार्ड बने हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाएं। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और रेडक्रॉस सोसायटी को भी साथ लेकर चलने के लिए कहा। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।
उन्होंने 18 साल से ऊपर के छात्र-छात्राओं को रक्तदान अभियान से जोड़ने को कहा। कहा कि एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग करने वाले युवा पांच परिवारों को गोद लेंगे, ताकि वह जमीनी हकीकत से रूबरू हो सकें। बैठक में डीएम अनुराधा पाल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। सूबे के उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में 10-10 क्लस्टर स्कूल खोले जाएंगे। क्लस्टर स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये स्कूल निजी स्कूलों से भी आधुनिक होंगे। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द दो महाविद्यालयों में पीजी भवन बनाए जाएंगे।

Leave A Comment