Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



तबादला नीति को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से ट्रांसफर के नाम पर खेला जा रहा खेलः आम आदमी पार्टी

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर पंचायती राज निदेशालय में हुए तबादलों एवं पोस्टिंग पर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा नियमों को ताक में रखकर गत माह में तबादले किए गए जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि किसी चहेते को एडजेस्ट करने के लिए तबादला नीति को ताक पर रखकर इधर से उधर स्थानांतरित किया गया। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि नरेंद्र नगर (टेहरी गढ़वाल) सहायक विकास अधिकारी राकेश शर्मा को पहले तो देहरादून के डोईवाला में स्थानांतरित किया गया फिर उसमें संशोधन करते हुए उन्हें पंचायत निरीक्षक उद्योग से सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर जनपद देहरादून में स्थानांतरित किया गया उन्होंने कहा जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय देहरादून में कार्यरत सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी दिनांक 31 10 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने से पहले ही राकेश शर्मा को इस पद के लिए नियुक्त कर देहरादून के कार्यालय में संबंध कर दिया उन्होंने कहा यह तो साफ-साफ दिखाई देता है कि यहां ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर घोटाला हुआ है । उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसा क्या कारण था कि पहले तो श्री शर्मा को टिहरी गढ़वाल से देहरादून के विकासखंड डोईवाला में नियुक्त किया गया और उसके तुरंत बाद उन्हें देहरादून के कार्यालय में जहां की अभी जगह खाली नहीं है वहां अटैच कर दिया गया उन्होंने कहा कि पंचायतीराज के निदेशक ना जाने क्यों मनमानी कर नियमों को ताक पर रख रहे हैं और पंचायतीराज  मंत्री श्री सतपाल महाराज जी भी इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे हुए हैं उन्होंने कहा कि बहुत से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी जिलों में नियम विरुद्ध संबंध भी किया गया है यहां यह विचारणीय है कि पर्वतीय जिलों में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है लेकिन निदेशालय पंचायती राज द्वारा ऐसे कई कर्मचारियों के नियम विरुद्ध संबंधी करण पर्वतीय जिलों से मैदानी जिलों में किए गए हैं जिनके  कारण पर्वतीय क्षेत्र में आम जनमानस को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा जबकि कार्मिक अनुभाग 2 के शासनादेश संख्या दिनांक 28 जून 2007 जो विभिन्न विभागों में संबद्ध किए गए कार्मिकों का संबंधी करण समाप्त किए जाने विषयक है मे स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि किसी भी विभाग के किसी भी दशा में कार्मिकों का संबंधीकरण ना किया जाए। उन्होंने कहा इस प्रकार से नियमों एवं ट्रांसफर नीति को ताक पर रखकर पंचायती राज निदेशालय द्वारा जो काम किया गया है उससे साफ नजर आता है की किसी लालच के चलते ही ऐसे नियम विरुद्ध कार्य किए गए हैं उन्होंने उक्त सभी पोस्टिंग तबादलों को तुरंत निरस्त किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस को निरस्त नहीं किया तो इस पर आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी पंचायती राज निदेशालय एवं राज्य सरकार की होगी।

Leave A Comment