द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल के पदाधिकारी अपने सपने संस्था के बच्चों के चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए खबर
देहरादून | द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल कैनाल रोड देहरादून के चेयरमेन एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके दुबे , द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल की निदेशक रश्मि दुबे एवं कोऑर्डिनेटर द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल की भारती मेहता अपने सपने एनजीओ के बच्चों के बीच आकर जहाँ बच्चों के संग होली खेली होली की शुभकामनायें दी वही संस्था के बच्चों को ज्ञान अर्जित करने के लिए बच्चों को किताबें प्रदान किये|
इस अवसर पर द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल कैनाल रोड देहरादून के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके दुबे ने कहा की बच्चे देश के धरोहर होते है इनको शिक्षा के पथ पर अग्रसित करने का दायित्व हम लोगो को लेना ही होगा जिससे यह बच्चे देश के विकास में अपनी अहम हिस्सेदारी दे सके | द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल की निदेशक रश्मि दुबे ने कहा की इन जरूरतमंद बच्चों के बीच आकर जो खुशियाँ मिली है यह खुशियाँ शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है |
कार्यक्रम के अंत में अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके दुबे , द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल की निदेशक रश्मि दुबे एवं कोऑर्डिनेटर द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल की भारती मेहता के प्रति आभार प्रकट किया |