Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



टोकन सिस्टम से होंगे अब बाबा केदार के दर्शन

 

kedarnath

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है जिसके कारण श्रद्धालुओं को घंटो-घंटो लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है और सर्दी से उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है वहीं उन्हें भीड़ के रहने में ठीक से दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। जिसके मद्देनजर अब केदारधाम में दर्शनों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। धाम जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को अब टोकन सिस्टम से दर्शन कराए जा रहे हैं। जिला अधिकारी का कहना है कि श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है जिसके अनुसार सभी श्रद्धालुओं को टोकन दिया जा रहा है जिसमें समय भी निर्धारित किया गया है। उनका कहना है कि अब दर्शनों के लिए कई लाइनें नहीं होगी सबके लिए सिर्फ एक ही लाइन होगी और समय भी तय होगा। उल्लेखनीय है कि केदारधाम में अब तक 40 के आसपास श्रद्धालुओं की मौतें हो चुकी है तथा धाम में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण जहां दर्शनों के लिए मारामारी की स्थिति पहले ही दिन से बनी हुई है वहीं धाम में यात्री सुविधाएं भी चरमरा गई है। उल्लेखनीय है कि खराब मौसम के बीच भी केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं अब तक 10 लाख के आसपास श्रद्धालु चारों धामों में पहुंचे हैं जिसमें सबसे अधिक 3 लाख 33 हजार श्रद्धालु केदारधाम पहुंचे हैं। बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पौने तीन लाख के आसपास बताई गई है जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या अभी 2कृ2 लाख से नीचे बताई जा रही है। केदारधाम में खराब मौसम के कारण गड़बड़ाई व्यवस्था को सुधारने के मद्देनजर 20 मई तक रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई हुई है लेकिन पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा चुके श्रद्धालुओं का आना जारी है। सरकार ने पहले यात्रियों की संख्या सीमित रखने की घोषणा की थी जिसे बाद में वापस ले लिया था जिससे धाम में अधिक यात्री पहुंच रहे हैं।

Leave A Comment